“ठंड का कहर जारी: पटना डीएम का बड़ा आदेश, 2 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टी”

बिहार में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में ठंड और घने कोहरे का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है।

School Close

बिहार में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में ठंड और घने कोहरे का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सर्द पछुआ हवाओं और गिरते तापमान के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। खासतौर पर बच्चे और बुजुर्ग इस भीषण ठंड से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने एक बार फिर सख्त कदम उठाया है। पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने आदेश जारी करते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 8वीं तक की पढ़ाई पर रोक लगा दी है। यह आदेश आज यानी 31 दिसंबर से लेकर 2 जनवरी तक लागू रहेगा। इसके तहत प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी पूरी तरह बंद रहेंगे।

वहीं, कक्षा 8वीं से ऊपर की कक्षाओं के लिए स्कूल पूरी तरह बंद नहीं किए गए हैं, लेकिन उनके संचालन समय में बदलाव किया गया है। इन कक्षाओं की पढ़ाई अब सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक ही होगी। जिला प्रशासन ने यह फैसला बच्चों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है।

मौसम विभाग के अनुसार, नववर्ष का आगाज भीषण ठंड और कोहरे के बीच होने वाला है। विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों तक राज्य के अधिकांश जिलों में शीत दिवस और घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। बुधवार को उत्तर बिहार और दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों के लिए शीत दिवस को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले चार दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। ऐसे में लोगों को अभी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अत्यधिक जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और ठंड से बचाव के लिए सभी जरूरी सावधानियां बरतें।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM