पटना के होटल ताज सिटी सेंटर में आतंकी हमला, AK-47 और हैंड ग्रेनेड के साथ होटल में घुसे नकाबपोश, पटना ATS ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन

पटना के बुद्धा कॉलोनी इलाके के लोदीपुर स्थित होटल ताज सिटी सेंटर में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब तीन नकाबपोश युवक हैंड ग्रेनेड जैसी वस्तु और अत्याधुनिक हथियारों के साथ होटल परिसर में दाखिल होते दिखाई दिए

पटना के होटल ताज सिटी सेंटर में आतंकी हमला

पटना के बुद्धा कॉलोनी इलाके के लोदीपुर स्थित होटल ताज सिटी सेंटर में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब तीन नकाबपोश युवक हैंड ग्रेनेड जैसी वस्तु और अत्याधुनिक हथियारों के साथ होटल परिसर में दाखिल होते दिखाई दिए। अचानक हुई इस घटना से होटल में ठहरे मेहमानों और कर्मचारियों के बीच दहशत फैल गई। माहौल कुछ ऐसा था मानो कोई बड़ा आतंकी हमला हो गया हो।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों संदिग्ध तेजी से एंट्रेंस गेट की ओर बढ़े और वहां पहुंचते ही दो धमाके किए। धमाके की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। इसके बाद उन्होंने गेट पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों को गोली मारने की कार्रवाई का प्रदर्शन किया और होटल के अंदर की ओर दौड़ पड़े। उनके हाथों में एके-47 और हैंड ग्रेनेड जैसे हथियार नजर आ रहे थे। अंदर पहुंचकर उन्होंने होटल में मौजूद मेहमानों को बंधक बनाए जाने का दृश्य तैयार किया।

हालांकि, यह कोई वास्तविक आतंकी हमला नहीं था, बल्कि सुरक्षा एजेंसियों की ओर से की गई एक मॉकड्रिल थी। इस अभ्यास का मकसद आपात स्थिति में पुलिस, एटीएस और स्थानीय प्रशासन की तत्परता और प्रतिक्रिया समय को परखना था। घटना की सूचना मिलते ही पटना एटीएस और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एंट्रेंस गेट पर बैरिकेडिंग कर दी गई और पूरे परिसर को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू की गई।

मॉकड्रिल के दौरान सुरक्षा बलों ने आतंकियों को घेरने, बंधकों को सुरक्षित निकालने और पूरे परिसर को सैनिटाइज करने का अभ्यास किया। अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के अभ्यास समय-समय पर किए जाते हैं ताकि किसी भी वास्तविक खतरे की स्थिति में प्रभावी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Trending News

जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
Sep 04, 2026, 6:36:00 PM
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
Sep 04, 2026, 6:23:00 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
Sep 04, 2026, 6:12:00 PM
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल,  CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल, CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
Sep 04, 2026, 6:00:00 PM
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
Sep 04, 2026, 5:46:00 PM
 'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
Sep 04, 2026, 5:29:00 PM
 गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से दहशत में लोग, घरों में घुसा पानी, पहुंचे MLC
गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से दहशत में लोग, घरों में घुसा पानी, पहुंचे MLC
Sep 04, 2026, 4:22:00 PM
महंगाई का जोरदार झटका, पेट्रोल 349 रुपये प्रति लीटर, डीजल ₹370 के पार
महंगाई का जोरदार झटका, पेट्रोल 349 रुपये प्रति लीटर, डीजल ₹370 के पार
Sep 04, 2026, 3:52:00 PM
 रांची में महाधरना, नाला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में हुई अहम बैठक
रांची में महाधरना, नाला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में हुई अहम बैठक
Sep 04, 2026, 3:28:00 PM
 मनईटांड में एक माह से टेंट में चल रहा कथित जुआ अड्डा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
मनईटांड में एक माह से टेंट में चल रहा कथित जुआ अड्डा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
Sep 04, 2026, 3:12:00 PM