तेजस्वी यादव का तंज- 7 लाख करोड़ की घोषणाएं, नीतीश बताएँ पैसा कहां से आएगा?

राजद नेता तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार से पूछा कि जिन घोषणाओं की बात की जा रही है, उन्हें पूरा करने के लिए अगले साल लगभग 7 लाख करोड़ रुपए कहां से आएंगे।

तेजस्वी यादव

राजद नेता तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार से पूछा कि जिन घोषणाओं की बात की जा रही है, उन्हें पूरा करने के लिए अगले साल लगभग 7 लाख करोड़ रुपए कहां से आएंगे। अभी बिहार की तिजोरी से प्रतिदिन 65 करोड़ रुपए सूद भुगतान हो रहा है। उन्होंने कहा कि नई सरकार के लिए ये योजनाएं बोझ हो सकती हैं।

तेजस्वी ने कहा कि जब उनकी सरकार आएगी, तो वे अपने तरीके से काम करेंगे। उनसे पूछा गया कि क्या सरकार बनने पर इन योजनाओं को लागू करना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि उनकी अपनी योजनाएं होंगी और वे रेवेन्यू जेनरेट करने पर काम करेंगे। सरकार द्वारा विज्ञापन पर हजारों करोड़ रुपए लुटाए जा रहे है। बिहार भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के टाईम बम पर बैठा हुआ है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, सांसद सुरेन्द्र यादव, संजय यादव और अभय कुशवाहा भी उपस्थित थे।

तेजस्वी ने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचारियों की सूची तैयार की जा रही है। जल्द ही यह सार्वजनिक की जाएगी। पीएम और सीएम ने भ्रष्टाचार पर समझौता कर लिया है। पूछा कि घोटालों पर अब पीएम चुप क्यों हैं। सीबीआई और ईडी कहां हैं।

कैसे करेंगे काम... तेजस्वी ने कहा कि सीएम बताएं कि बजट का प्रबंधन कैसे करेंगे। बिहार का बजट 3.95 लाख करोड़ है। इसमें से 2 लाख करोड़ कमिटेड एक्सपेंडीचर है। विकास के लिए 1.95 लाख करोड़ रुपए हैं। पीएम ने मई 2025 से सितम्बर 2025 तक 1.15 लाख करोड़ की योजनाओं की घोषणा की है।

हम करेंगे... तेजस्वी ने कहा कि उनकी सरकार आने

पर महिलाओं को सालाना 30 हजार दिए जाएंगे। हर महीने 2500 रुपए देंगे। हमारी सरकार में हर तबके का ध्यान रखा जाएगा। शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करेंगे। भ्रष्टाचार पर लगाम लगाएंगे।

जनता षड्यंत्र में नहीं फंसेगी

तेजस्वी ने कहा कि षड्यंत्र में बिहार की जनता फंसने वाली नहीं है। एनडीए ने 20 साल में एक महिला को सालाना सिर्फ 500 रुपए दिए। इसका मतलब महीने का 41.66 रुपए और दिन का 1.38 रुपए।

Trending News

त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 10:01:00 AM
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
Oct 18, 2026, 9:30:00 AM
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
Oct 18, 2026, 9:26:00 AM
हैदरनगर के दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण
हैदरनगर के दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण
Oct 18, 2026, 9:15:00 AM
चोरी का विरोध करने पर मकान मालिक और बेटे को काटा दांत, आरोपी फरार
चोरी का विरोध करने पर मकान मालिक और बेटे को काटा दांत, आरोपी फरार
Oct 18, 2026, 8:54:00 AM
यूपी: पूजा पंडाल के बाहर वीडियो देख रहे लोगों को कार ने रौंदा, 3 की मौत, कई घायल
यूपी: पूजा पंडाल के बाहर वीडियो देख रहे लोगों को कार ने रौंदा, 3 की मौत, कई घायल
Oct 18, 2026, 8:44:00 AM