सैयद अता हसनैन बने बिहार के नए राज्यपाल, आरिफ मोहम्मद खान की लेंगे जगह

देर रात राष्ट्रपति भवन की तरफ से जरूरी आदेश आया. बताया गया कि दिल्ली, बंगाल और बिहार समेत 9 प्रदेशों के राज्यपाल/लेफ्टिनेंट गवर्नर बदले गए हैं. इस लिस्ट में ही लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है

सैयद अता हसनैन

हसनैन ने आरिफ मोहम्मद खान की जगह ली है, जिन्होंने पिछले साल 2 जनवरी को बिहार के राज्यपाल का कार्यभार संभाला था. अब उनका कार्यकाल खत्म हो चुका है. इसके पहले वह केरल के राज्यपाल रहे.

सैयद अता हसनैन ने करीब 40 साल तक भारतीय सेना में सेवा दी है. अपने सैन्य करियर के दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. साल 2012 से 2014 के बीच वे श्रीनगर में सेना की 15 कोर (चिनार कोर) के कमांडर रहे.

हसनैन ने आतंकवाद विरोधी अभियानों का नेतृत्व किया और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई. अपने कार्यकाल में उन्होंने 'हार्ट्स एंड माइंड्स' यानी स्थानीय लोगों का भरोसा जीतने की नीति पर भी विशेष जोर दिया

उनके नेतृत्व में सेना ने कई सामाजिक पहल शुरू की जिनमें युवाओं के लिए शिक्षा, खेल और रोजगार से जुड़े कार्यक्रम शामिल थे. इससे कश्मीर के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश की गई.

सेना से सेवानिवृत्ति के बाद भी वे राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक मामलों से जुड़े रहे, उन्हें (एनडीएमए) का सदस्य बनाया गया. वहां उन्होंने आपदा प्रबंधन से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों में योगदान दिया.

इसके अलावा वे यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर के चांसलर के रूप में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं. अब उन्हें बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

Trending News

IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
Sep 04, 2026, 9:38:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
Sep 04, 2026, 8:22:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Sep 04, 2026, 7:00:00 PM
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
Sep 04, 2026, 6:47:00 PM
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
Sep 04, 2026, 6:36:00 PM
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
Sep 04, 2026, 6:23:00 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
Sep 04, 2026, 6:12:00 PM
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल,  CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल, CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
Sep 04, 2026, 6:00:00 PM
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
Sep 04, 2026, 5:46:00 PM
 'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
Sep 04, 2026, 5:29:00 PM