रविवार सुबह मातम: बिहार में दो सड़क हादसों में 10 लोगों की मौत

बिहार में रविवार की सुबह दर्दनाक हादसों की गवाह बनी। राज्य के दो अलग-अलग इलाकों में हुए भीषण सड़क हादसों में कुल 10 लोगों की जान चली गई, जिससे पूरे प्रदेश में शोक की लहर है

रविवार सुबह मातम: बिहार में दो सड़क हादसों में 10 लोगों की मौत
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 01, 2026, 12:13:00 PM

बिहार में रविवार की सुबह दर्दनाक हादसों की गवाह बनी। राज्य के दो अलग-अलग इलाकों में हुए भीषण सड़क हादसों में कुल 10 लोगों की जान चली गई, जिससे पूरे प्रदेश में शोक की लहर है।

पहला हादसा पटना के बिहटा थाना क्षेत्र में हुआ, जहां एक ऑटो और तेज रफ्तार ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के मुताबिक, सभी लोग मनेर दरगाह में उर्स देखकर ऑटो से आरा लौट रहे थे। मृतकों में दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।


वहीं दूसरा भीषण हादसा बक्सर–पटना फोरलेन पर हुआ। यहां एक तेज रफ्तार कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। इस दुर्घटना में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। मृतकों में एक SSB जवान भी शामिल है, जिसकी बहन का तिलक चढ़ने वाला था। खुशियों भरे घर में मातम पसर गया है।

फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।