गया का शुभम JEE main में किया बिहार टॉप, ऑल इंडिया में तीसरा स्थान, परिवार सहित कोचिंग मे खुशी का माहौल

गया के होनहार छात्र शुभम कुमार ने जेईई मेंस में शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार टॉप कर इतिहास रच दिया है। शुभम ने 100 पर्सेंटाइल हासिल कर ऑल इंडिया रैंकिंग में तीसरा स्थान प्राप्त किया है

गया का शुभम JEE main में शुभम किया बिहार टॉप

गया के होनहार छात्र शुभम कुमार ने जेईई मेंस में शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार टॉप कर इतिहास रच दिया है। शुभम ने 100 पर्सेंटाइल हासिल कर ऑल इंडिया रैंकिंग में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे गया जिले का नाम रोशन किया है।

गया शहर के नादरागंज ब्राह्मणी घाट के निवासी शुभम एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता शिव कुमार रमना रोड पर हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं, जबकि उनकी माता कंचन देवी गृहिणी हैं। बेटे की इस कामयाबी से परिवार में खुशी का माहौल है। माता-पिता की आंखों में गर्व और खुशी साफ देखी जा सकती है।

शुभम की शुरुआती पढ़ाई गया के नजरेंठ स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने British English Gurukul में दाखिला लिया, जहां उन्हें 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप मिली। इस आर्थिक सहयोग ने उनकी पढ़ाई को नई दिशा दी। दसवीं के बाद से ही उन्होंने इंजीनियर बनने का सपना देखना शुरू कर दिया था और उसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर लगातार मेहनत की।

शुभम बताते हैं कि उन्होंने दो साल तक रोजाना 10 से 12 घंटे पढ़ाई की। वे अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देते हैं, जिन्होंने समय पर पूरा कोर्स करवाने और सही मार्गदर्शन देने में अहम भूमिका निभाई। उनका कहना है कि अभी उन्होंने कोई अंतिम लक्ष्य तय नहीं किया है, लेकिन जेईई एडवांस में भी बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ना चाहते हैं।

शुभम का सपना है कि वे Indian Institute of Technology Bombay में दाखिला लेकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करें।

वहीं, गुरुकुल के प्रबंध निदेशक भीमराज प्रसाद ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह संस्थान के लिए गर्व की बात है कि उनके यहां से पढ़ा छात्र बिहार टॉपर बना है। शुभम की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Trending News

सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Sep 04, 2026, 7:00:00 PM
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
Sep 04, 2026, 6:47:00 PM
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
Sep 04, 2026, 6:36:00 PM
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
Sep 04, 2026, 6:23:00 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
Sep 04, 2026, 6:12:00 PM
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल,  CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल, CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
Sep 04, 2026, 6:00:00 PM
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
Sep 04, 2026, 5:46:00 PM
 'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
Sep 04, 2026, 5:29:00 PM
 गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से दहशत में लोग, घरों में घुसा पानी, पहुंचे MLC
गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से दहशत में लोग, घरों में घुसा पानी, पहुंचे MLC
Sep 04, 2026, 4:22:00 PM
महंगाई का जोरदार झटका, पेट्रोल 349 रुपये प्रति लीटर, डीजल ₹370 के पार
महंगाई का जोरदार झटका, पेट्रोल 349 रुपये प्रति लीटर, डीजल ₹370 के पार
Sep 04, 2026, 3:52:00 PM