बढ़ती ठंड के बीच बदला स्कूलों का समय, 8वीं तक क्लासेज 8 बजे से पहले नहीं होंगी शुरू, 9-12वीं की क्लासेज टाइमिंग में बदलाव नहीं

दिसंबर के दूसरे हफ्ते में उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में ठंड का असर दिखने लगा है. बिहार में भी तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई.

बिहार में ठंड

दिसंबर के दूसरे हफ्ते में उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में ठंड का असर दिखने लगा है. बिहार में भी तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई. खासतौर से सुबह बेहद सर्द होने लगी है. ऐसे में पटना प्रशासन ने निर्णय लिया है कि 8वीं तक के स्कूल छात्रों को सहूलियत देने के लिए क्लास का समय बदला जाए

पटना के प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित जिले के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में 8वीं तक की पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए टाइमिंग सुबह 8.30 बजे से कर दी गई है. क्लास अब शाम 4.00 बजे तक चलेंगे. नया समय गुरुवार, 11 दिसंबर से लागू कर दिया गया है, जो फिलहाल अगले गुरुवार, 18 दिसंबर तक जारी रहेगा

बिहार जिला प्रशासन ने नोटिफिकेशन जारी कर इस बात की जानकारी दी है. साथ ही, एक्स पोस्ट पर लिखा है, "जिले में अत्यधिक ठंड का मौसम एवं कम तापमान की स्थिति के कारण बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना के दृष्टिगत जिला दंडाधिकारी, पटना द्वारा प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित जिला के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों में वर्ग 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों को दिनांक 11.12.2025 से 18.12.2025 तक 08.30 बजे पूर्वाह्न से 04:00 बजे अपराह्न के बीच ही संचालित करने का निदेश दिया गया है."

आदेश की सूचना पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल दंडाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (ICDS), जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सहित आवश्यक सभी अधिकारियों को भेज दी गई है ताकि निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराया जा सके।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM