सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, एक साथ 30 जेल उपाधीक्षकों का तबादला, कारा महकमे में हलचल तेज
बिहार सरकार ने राज्य की जेल व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए एक साथ 30 जेल उपाधीक्षकों का तबादला कर दिया है। एक साथ 30 अधिकारियों के स्थानांतरण से कारा महकमे में हलचल तेज हो गई है।
बिहार सरकार ने राज्य की जेल व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए एक साथ 30 जेल उपाधीक्षकों का तबादला कर दिया है। गृह विभाग ने बीते देर रात अधिसूचना जारी करते हुए सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है। हाल ही में सामने आए बेऊर जेल प्रकरण के बाद इस कार्रवाई को जेल प्रशासन में अनुशासन, सुरक्षा और जवाबदेही मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, यह तबादला नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किया गया है। इसका उद्देश्य राज्य की जेलों में बेहतर प्रबंधन, पारदर्शिता और प्रभावी संचालन सुनिश्चित करना है। एक साथ 30 अधिकारियों के स्थानांतरण से कारा महकमे में हलचल तेज हो गई है और इसे बड़े प्रशासनिक बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।
राजेश कुमार मिश्रा को मुंगेर मंडल कारा, रामानुज राम को मोतिहारी केंद्रीय कारा, जितेंद्र प्रसाद गुप्ता को मधेपुरा मंडल कारा, सरवर इमाम खान को शेखपुरा मंडल कारा, शिवमंगल प्रसाद को समस्तीपुर मंडल कारा, प्रेमजीत कुमार को कटिहार मंडल कारा तथा धीरज कुमार को बेतिया मंडल कारा का उपाधीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा अधिसूचना में शामिल अन्य अधिकारियों को भी राज्य के विभिन्न केंद्रीय, मंडल और जिला कारागारों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
बड़े पैमाने पर हुए फेरबदल से जेलों की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को जल्द से जल्द नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।
अनूप नारायण सिंह