रोहतास : रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 80 लोग गिरफ्तार

रोहतास : रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 80 लोग गिरफ्तार

बिहार के रोहतास जिले में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में एक कथित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। यह कार्रवाई रोहतास थाना क्षेत्र के मलियाबाग स्थित एक रेस्टोरेंट में की गई, जहां से बड़ी संख्या में युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रशासन को सूचना मिली थी कि ‘प्रकाश रेस्टोरेंट’ नामक प्रतिष्ठान में अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इस इनपुट के आधार पर एसडीएम प्रभात कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। दावथ थाना पुलिस की मदद से अंजाम दी गई इस कार्रवाई के दौरान करीब 80 युवक और युवतियां संदिग्ध हालात में पाए गए, जिन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

छापेमारी के दौरान मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। अधिकारियों के मुताबिक, रेस्टोरेंट की आड़ में देह व्यापार चलाए जाने की आशंका है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

प्राथमिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि इस धंधे में बाहरी राज्यों से लाई गई लड़कियों के शामिल होने की आशंका है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस अधिकारी फिलहाल आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं और जांच जारी है।

इसी क्रम में सासाराम के अमरी टोला इलाके में भी एसडीपीओ कुमार वैभव के नेतृत्व में छापेमारी की गई, जहां से कई युवक और युवतियों को हिरासत में लिया गया है।

गौरतलब है कि रोहतास जिले में इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। पिछले वर्ष नटवार थाना क्षेत्र में नौकरी का झांसा देकर छत्तीसगढ़ से लाई गई लड़कियों को देह व्यापार में धकेले जाने का मामला उजागर हुआ था। उस समय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़िताओं को मुक्त कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया था। हाल ही में संझौली थाना क्षेत्र में भी एक रेस्टोरेंट पर छापेमारी कर कई लोगों को हिरासत में लिया गया था।

फिलहाल, प्रशासन इस पूरे मामले की गहन जांच में जुटा है और संबंधित नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने का प्रयास किया जा रहा है।

Trending News

इस्कॉन बोकारो में जन्माष्टमी महोत्सव, कृष्ण लीलाओं पर नृत्य-नाटिका ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया
इस्कॉन बोकारो में जन्माष्टमी महोत्सव, कृष्ण लीलाओं पर नृत्य-नाटिका ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया
Sep 05, 2026, 10:48:00 AM
खान सर पर एक और केस, SSP से शिकायत, धोखाधड़ी, विश्वासघात और अवैध कब्जे का आरोप
खान सर पर एक और केस, SSP से शिकायत, धोखाधड़ी, विश्वासघात और अवैध कब्जे का आरोप
Sep 05, 2026, 10:24:00 AM
ट्रेन की फर्स्ट एसी कोच, हसीन चेहरा और मॉडर्न ड्रेस, जब सूटकेस खुला तो पुलिस भी रह गयी दंग
ट्रेन की फर्स्ट एसी कोच, हसीन चेहरा और मॉडर्न ड्रेस, जब सूटकेस खुला तो पुलिस भी रह गयी दंग
Sep 05, 2026, 9:34:00 AM
बिहार में बाढ़ से हाहाकार, 28 लाख की आबादी प्रभावित, 13 जिलों में हालात गंभीर; 200 सड़कें डूबीं, 120 स्कूल बंद
बिहार में बाढ़ से हाहाकार, 28 लाख की आबादी प्रभावित, 13 जिलों में हालात गंभीर; 200 सड़कें डूबीं, 120 स्कूल बंद
Sep 05, 2026, 9:20:00 AM
पांच वर्षीय मासूम का कान्हा बनना पड़ा भारी, ऐसे हुई मौत, पसरा मातम
पांच वर्षीय मासूम का कान्हा बनना पड़ा भारी, ऐसे हुई मौत, पसरा मातम
Sep 05, 2026, 8:15:00 AM
IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
Sep 04, 2026, 9:38:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
Sep 04, 2026, 8:22:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Sep 04, 2026, 7:00:00 PM
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
Sep 04, 2026, 6:47:00 PM
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
Sep 04, 2026, 6:36:00 PM