रिटायर्ड IAS डॉ. एस. सिद्धार्थ ने सादगी की मिसाल पेश की, गार्डन में कुदाल चलाते वीडियो हुआ वायरल

रिटायर्ड IAS अधिकारी डॉ. एस. सिद्धार्थ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वे अपने आवास पर गार्डनिंग करते नजर आ रहे हैं

S सिद्धार्थ

रिटायर्ड IAS अधिकारी डॉ. एस. सिद्धार्थ का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका बेहद सादा और प्रेरणादायी रूप देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में डॉ. सिद्धार्थ अपने आवास पर गार्डनिंग करते नजर आ रहे हैं। हाथ में कुदाल लेकर वे मिट्टी खोदते हैं, पौधे लगाते हैं और प्रकृति से जुड़ाव का संदेश देते दिखाई देते हैं। एक वरिष्ठ प्रशासक का इस तरह जमीन से जुड़ा स्वरूप लोगों को खूब पसंद आ रहा है, यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो उनके निजी आवास का है। वीडियो के दौरान डॉ. एस. सिद्धार्थ न केवल बागवानी करते दिखते हैं, बल्कि देश और प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं भी देते हैं। साथ ही वे अपने लंबे प्रशासनिक जीवन के अनुभव भी साझा करते हैं। वे बताते हैं कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई अहम पदों पर रहकर जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है।

डॉ. सिद्धार्थ ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) के रूप में अपने कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि उनके कार्यकाल में करीब डेढ़ लाख शिक्षकों का तबादला किया गया। इस फैसले से हजारों शिक्षकों को अपने परिवार के साथ रहने का अवसर मिला, जिसे शिक्षा विभाग में एक बड़े और संवेदनशील प्रशासनिक कदम के रूप में देखा गया। उनके इस निर्णय की उस समय व्यापक सराहना भी हुई थी।

डॉ. एस. सिद्धार्थ 1991 बैच के IAS अधिकारी हैं और उन्होंने बिहार सरकार में लंबे समय तक विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में वे कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव के साथ-साथ बिहार के शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। प्रशासनिक दक्षता के साथ-साथ उनका सरल जीवन, पर्यावरण के प्रति लगाव और समाज को सकारात्मक संदेश देने वाला व्यक्तित्व उन्हें एक अलग पहचान दिलाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो भी उसी सादगी और सोच को दर्शाता है, जिसने लोगों के दिलों को छू लिया है।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM