लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार को राहत, आरोप तय करने पर फैसला अब 8 दिसंबर को

लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार को राहत, आरोप तय करने पर फैसला अब 8 दिसंबर को

लैंड फॉर जॉब घोटाले में दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत देते हुए आरोप तय करने का आदेश एक बार फिर टाल दिया है। अदालत ने लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, मीसा भारती, हेमा यादव सहित कुल 14 आरोपियों के मामले की अगली सुनवाई 8 दिसंबर निर्धारित की है।

कोर्ट ने सीबीआई को निर्देश दिया है कि वह आरोपियों से संबंधित दस्तावेजों की जांच पूरी कर उसकी रिपोर्ट दाखिल करे। जांच एजेंसी ने बताया था कि कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों की मौत हो चुकी है, जिसके चलते रिकॉर्ड की दोबारा पुष्टि आवश्यक है। माना जा रहा है कि 8 दिसंबर को इस बात पर अंतिम निर्णय हो सकता है कि आरोप तय किए जाएं या नहीं।

इससे पहले 10 नवंबर की सुनवाई में विशेष सीबीआई जज विशाल गोगने ने आदेश सुरक्षित रखते हुए फैसला 4 दिसंबर तक के लिए स्थगित किया था। आज भी अदालत ने आरोप तय करने का आदेश जारी नहीं किया, जिससे अब सभी की नजरें 8 दिसंबर की सुनवाई पर टिकी हैं।

गौरतलब है कि यह मामला उस अवधि से जुड़ा है जब लालू प्रसाद यादव 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री थे। आरोप है कि रेलवे में नियुक्ति दिलाने के बदले उम्मीदवारों से जमीनें ली गईं और बाद में ये संपत्तियाँ लालू परिवार या उनके रिश्तेदारों के नाम कर दी गईं। सीबीआई का कहना है कि पूरा मामला भ्रष्टाचार और पद का दुरुपयोग से संबंधित है।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM