राम-जानकी मार्ग निर्माण को मिली हरी झंडी, सीतामढ़ी समेत कई जिलों को मिलेगा लाभ

राम-जानकी मार्ग में मशरख–चकिया–शिवहर–सीतामढ़ी–भिट्ठा मोड़ फोरलेन एनएच-227ए और एनएच-227 का 146 किमी लंबाई में निर्माण 2026 से शुरू होगा.

राम जानकी मार्ग

राम-जानकी मार्ग में मशरख–चकिया–शिवहर–सीतामढ़ी–भिट्ठा मोड़ फोरलेन एनएच-227ए और एनएच-227 का 146 किमी लंबाई में निर्माण 2026 से शुरू होगा. फिलहाल इस सड़क के अलाइनमेंट को मंजूरी मिलने के बाद थीम इंजीनियरिंग कंसल्टेंट को डीपीआर बनाने की जिम्मेदारी मिली है. बहुत जल्द इसके लिए जमीन अधिग्रहण शुरू होगा. इस दौरान टेंडर के माध्यम से एजेंसी का चयन कर निर्माण की जिम्मेदारी तय होगी. 

सूत्रों के अनुसार राम-जानकी मार्ग का फोरलेन निर्माण करीब 240 किमी लंबाई में अयोध्या से सीतामढ़ी तक करने की कार्ययोजना पर काम हो रहा है.

यह बिहार में उत्तर प्रदेश और बिहार सीमा के पास मेहरौना घाट से शुरू होकर सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर के साथ सीतामढ़ी जिले से होकर गुजरेगी. साथ ही भिट्ठा मोड़ तक जायेगी. इस सड़क के बनने से लोगों को भगवान राम और माता सीता के दोनों स्थलों तक आवागमन की सुविधा बेहतर हो जायेगी. इसकी संपर्कता से श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ-साथ पर्यटन की संभावनाएं भी बढ़ जायेंगी.

मशरख-चकिया-शिवहर-सीतामढ़ी के भिट्ठा मोड़ तक आयेगी सड़क

पांच एनएच को मिलाकर इस एनएच का होगा निर्माण

राम-जानकी मार्ग में एनएच-227ए व 227 का 146 किमी लंबाई

मेहरौना घाट से शुरू होकर सीतामढ़ी तक आयेगी सड़क

मशरख से चकिया और शिवहर से सीतामढ़ी भिट्ठा मोड़ का अलाइनमेंट तय होना था, इसे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की मंजूरी पिछले दिनों मिल चुकी है. इनकी डीपीआर बन रही है. इसमें मशरख से चकिया तक करीब 45 किमी लंबाई में निर्माण की अनुमानित लागत करीब 1450 करोड़ रुपये है. साथ ही चकिया से सीतामढ़ी भिट्ठा मोड़ तक करीब 101 किलोमीटर है और इसके निर्माण पर 2100 करोड रुपये खर्च होने का अनुमान है.

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM