राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का बड़ा एक्शन, अंचल कार्यालयों में दलालों पर FIR के निर्देश, हर ऑफिस में लगेंगे CCTV

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राज्य भर के कार्यालयों में दलालों और अवैध मुंशियों के बढ़ते हस्तक्षेप पर सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने साफ निर्देश जारी करते हुए कहा है कि भू-माफियाओं और बिचौलियों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Nitish Kumar

विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल ने सभी समाहर्ताओं को पत्र लिखकर व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि ‘समृद्धि यात्रा’ और ‘भूमि सुधार जन कल्याण संवाद’ कार्यक्रम के दौरान कई जिलों से गंभीर शिकायतें सामने आईं। खासकर नगर क्षेत्रों में हलका कर्मचारियों द्वारा अनौपचारिक रूप से ‘सहायक मुंशी’ रखे जाने की बात उजागर हुई है, जो सरकारी कामकाज में दखल देकर आम लोगों से अवैध वसूली करते हैं।

इतना ही नहीं, पटना के संपतचक इलाके में समानांतर कार्यालय चलने की जानकारी भी विभाग को मिली है, जिसे बेहद गंभीर माना गया है।

प्रधान सचिव ने निर्देश दिया है कि सभी अंचल कार्यालयों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। इसके लिए विभाग की ओर से राशि पहले ही जारी की जा चुकी है। साथ ही समाहर्ताओं और अपर समाहर्ताओं को स्पष्ट आदेश दिया गया है कि क्षेत्रीय निरीक्षण के दौरान यदि किसी दलाल या अवैध मुंशी की पहचान होती है तो तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। विभाग का कहना है कि इस पहल से जमीन संबंधी मामलों में पारदर्शिता बढ़ेगी और आम नागरिकों को राहत मिलेगी।

Trending News

IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक

Sep 04, 2026, 9:38:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी

Sep 04, 2026, 8:22:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Sep 04, 2026, 7:00:00 PM
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...

Sep 04, 2026, 6:47:00 PM
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा

Sep 04, 2026, 6:36:00 PM
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे

Sep 04, 2026, 6:23:00 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक

Sep 04, 2026, 6:12:00 PM
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल,  CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी

Sep 04, 2026, 6:00:00 PM
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी

Sep 04, 2026, 5:46:00 PM
 'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप

Sep 04, 2026, 5:29:00 PM