पटना में पूर्व IPS अमिताभ दास के घर छापेमारी, NEET छात्रा केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। NEET छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में जांच तेज हो गई है और अब कार्रवाई की आंच पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास तक पहुंच गई है।

पटना में पूर्व IPS अमिताभ दास के घर छापेमारी

बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। NEET छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में जांच तेज हो गई है और अब कार्रवाई की आंच पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास तक पहुंच गई है।

जानकारी के मुताबिक, चित्रगुप्त नगर थाना में दर्ज एफआईआर के आधार पर पटना पुलिस ने अमिताभ दास के आवास पर छापेमारी की। आरोप है कि उन्होंने इस मामले में कई गंभीर और भ्रामक बयान दिए थे, जिसके बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मामले से जुड़े दस्तावेज और अन्य संभावित साक्ष्य जुटाने की कोशिश की है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उधर, इस हाई प्रोफाइल मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI ने भी एफआईआर दर्ज कर ली है। CBI ने केस नंबर 75/26 के तहत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार, CBI की टीम पटना से इस केस से जुड़ी अहम फाइलें लेकर दिल्ली रवाना हो गई है और अब जांच की कमान पूरी तरह केंद्रीय एजेंसी के हाथ में है।

इस घटना को लेकर राज्यभर में भारी हंगामा हुआ था, जिसके बाद मामला CBI को सौंपने की मांग तेज हो गई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर राज्य सरकार ने CBI जांच की सिफारिश की थी। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर छात्रा की मौत के पीछे सच्चाई क्या है और जांच में किन-किन नामों का खुलासा होता है।

पुलिस मॉनिटरिंग में पाया गया कि एक्स, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर चित्रगुप्तनगर थाना कांड संख्या 44/26 से संबंधित मामले में अमिताभ दास और अन्य ने तथ्यहीन और भड़काऊ पोस्ट डाले हैं।

पुलिस के अनुसार, इन पोस्ट और वीडियो में लगाए गए गंभीर आरोप शुरुआती जांच में तथ्यों पर आधारित नहीं पाए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इन पोस्ट के जरिए मामले की जांच को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।

Trending News

 गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से दहशत में लोग, घरों में घुसा पानी, पहुंचे MLC
गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से दहशत में लोग, घरों में घुसा पानी, पहुंचे MLC
Sep 04, 2026, 4:22:00 PM
महंगाई का जोरदार झटका, पेट्रोल 349 रुपये प्रति लीटर, डीजल ₹370 के पार
महंगाई का जोरदार झटका, पेट्रोल 349 रुपये प्रति लीटर, डीजल ₹370 के पार
Sep 04, 2026, 3:52:00 PM
 रांची में महाधरना, नाला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में हुई अहम बैठक
रांची में महाधरना, नाला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में हुई अहम बैठक
Sep 04, 2026, 3:28:00 PM
 मनईटांड में एक माह से टेंट में चल रहा कथित जुआ अड्डा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
मनईटांड में एक माह से टेंट में चल रहा कथित जुआ अड्डा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
Sep 04, 2026, 3:12:00 PM
हिंसक झड़प, महिला समेत कई घायल, डायन बताकर मारपीट और लूटपाट का आरोप
हिंसक झड़प, महिला समेत कई घायल, डायन बताकर मारपीट और लूटपाट का आरोप
Sep 04, 2026, 2:53:00 PM
'लालू यादव की वजह से बिहार को दशकों तक खामियाजा भुगतना पड़ा' जदयू का 'नीतीश संवाद' अन्याय का हिसाब अब जनता...
'लालू यादव की वजह से बिहार को दशकों तक खामियाजा भुगतना पड़ा' जदयू का 'नीतीश संवाद' अन्याय का हिसाब अब जनता...
Sep 04, 2026, 2:36:00 PM
राधे-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मना जन्माष्टमी, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
राधे-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मना जन्माष्टमी, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Sep 04, 2026, 2:13:00 PM
इस्लामिया हाई स्कूल में 'सखी वार्ता' कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
इस्लामिया हाई स्कूल में 'सखी वार्ता' कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Sep 04, 2026, 2:01:00 PM
 अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, सब्जी मंडी समेत कई इलाकों में चला अभियान
अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, सब्जी मंडी समेत कई इलाकों में चला अभियान
Sep 04, 2026, 1:29:00 PM
 बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी, दो पिस्टल व छह जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी, दो पिस्टल व छह जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
Sep 04, 2026, 1:17:00 PM