थावे मंदिर चोरी कांड को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा, सोने-चांदी के आभूषण किया बरामद, 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

गोपालगंज के प्रसिद्ध शक्तिपीठ थावे माता मंदिर चोरी कांड में पुलिस ने बड़ी और निर्णायक सफलता हासिल की है। बीते 17-18 दिसंबर 2025 की रात मंदिर के गर्भगृह में हुई सनसनीखेज चोरी का अब पूरी तरह खुलासा कर दिया गया है।

थावे मंदिर चोरी कांड को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा, सोने-चांदी के आभूषण किया बरामद, 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 27, 2026, 6:51:00 PM

गोपालगंज के प्रसिद्ध शक्तिपीठ थावे माता मंदिर चोरी कांड में पुलिस ने बड़ी और निर्णायक सफलता हासिल की है। बीते 17-18 दिसंबर 2025 की रात मंदिर के गर्भगृह में हुई सनसनीखेज चोरी का अब पूरी तरह खुलासा कर दिया गया है। पुलिस ने चोरी हुए सोने-चांदी के सभी कीमती आभूषण बरामद कर लिए हैं और इस मामले में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

इस चोरी में थावे माता का सोने का मुकुट, चांदी का हार, सोने का नेकलेस और छतरी चोरी कर ली गई थी, जिससे पूरे इलाके में आक्रोश और आस्था से जुड़ी चिंता का माहौल बन गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी खुद मौके पर पहुंचे और विशेष जांच टीम यानी SIT का गठन किया गया।

तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने इस कांड के मुख्य वांछित अभियुक्त शरीफ साई को उसके भोजपुरवा स्थित घर से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी के आभूषण उसके बथान के पास मिट्टी में गाड़कर छुपाए गए स्थान से बरामद किए गए। बरामद सामान में सोने के मुकुट का हिस्सा, छतरी, सोने के नेकलेस का आधा भाग और चांदी का हार शामिल है।

जांच में यह भी सामने आया कि शरीफ साई के परिवार और परिचितों ने उसे शरण दी और चोरी का सामान छुपाने व बेचने की साजिश में सहयोग किया। इसी कड़ी में शरीफ आलम, चांद आलम, एक महिला सहयोगी और सिवान निवासी एजाज अली को भी गिरफ्तार किया गया। इस कांड में पहले ही तीन अन्य आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।

एसपी विनय तिवारी ने बताया कि थावे मंदिर जिले की आस्था का केंद्र है और इस मामले में अब केवल आरोपियों को सजा दिलाना बाकी है। पुलिस स्पीडी ट्रायल के जरिए जल्द सख्त सजा दिलाने की तैयारी में है। थावे माता मंदिर चोरी कांड में पुलिस की यह कार्रवाई आस्था की जीत मानी जा रही है।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM