पटना में पुलिस-अपराधियों में मुठभेड़, एक अपराधी घायल, दूसरा बदमाश फरार

राजधानी पटना में बुधवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब जानीपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर में अपराधियों और पुलिस के बीच आमने-सामने की मुठभेड़ हो गई

Goli

राजधानी पटना में बुधवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब जानीपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर में अपराधियों और पुलिस के बीच आमने-सामने की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोपित अपराधी राकेश कुमार को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया।

इस दौरान उसका एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस टीम इलाके में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों के मद्देनजर नियमित गश्ती पर थी।

गश्ती के दौरान पुलिस ने संदिग्ध हालात में बाइक सवार युवकों को रुकने का इशारा किया। इस पर युवकों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक अपराधी को गोली लगी। घायल राकेश को तुरंत पुलिस की निगरानी में पटना एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी.

पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी कट्टा, कारतूस और एक बाइक बरामद की है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि राकेश कुमार कई आपराधिक मामलों में वांछित था और पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।

फुलवारी शरीफ के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि घायल अपराधी की पहचान राकेश कुमार (36) के रूप में हुई है।

पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। फरार अपराधी की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM