पोखरा से काठमांडू आ रही बस त्रिशूली नदी में गिरी, 18 की मौत, 26 घायल

नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। पोखरा से काठमांडू आ रही एक यात्री बस धादिंग जिले के बेनिघाट रोरांग क्षेत्र में त्रिशूली नदी में जा गिरी

पोखरा से काठमांडू आ रही बस त्रिशूली नदी में गिरी, 18 की मौत, 26 घायल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 23, 2026, 10:49:00 AM

नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। पोखरा से काठमांडू आ रही एक यात्री बस धादिंग जिले के बेनिघाट रोरांग क्षेत्र में त्रिशूली नदी में जा गिरी, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 6 महिलाएं और 12 पुरुष शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, हादसा रात करीब 1 बजे पृथ्वी राजमार्ग पर हुआ। बस सड़क से लगभग 300 मीटर नीचे खाई में गिरकर नदी किनारे क्षतिग्रस्त हालत में मिली। दुर्घटना के समय बस में कुल 44 यात्री सवार थे। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत टीमों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान चलाया।

इस भीषण दुर्घटना में 26 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कुछ घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को काठमांडू रेफर किया गया है। घायलों और मृतकों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि न्यूजीलैंड के दो नागरिक—एक पुरुष और एक महिला—की इस हादसे में मौत हो गई है, जबकि एक अन्य न्यूजीलैंड नागरिक घायल है।

राहत और बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है और सभी घायलों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार या सड़क की स्थिति दुर्घटना की वजह हो सकती है, हालांकि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।