निशांत के एक्शन के बाद PMCH प्रिंसिपल ने नौकरी से दिया इस्तीफा, खुली चुनौती भी..स्वास्थ्य मंत्री ने हटाया था

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने PMCH के प्रभारी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को उनके पद से हटा दिया। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद अब डॉ. नरेंद्र प्रताप (एनपी) सिंह ने सरकारी सेवा से इस्तीफा दे दिया है।

निशांत के एक्शन के बाद PMCH प्रिंसिपल ने नौकरी से दिया इस्तीफा, खुली चुनौती भी..स्वास्थ्य मंत्री ने हटाया था

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बड़ा एक्शन लेते हुए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) के प्रभारी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को उनके पद से हटा दिया। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद अब डॉ. नरेंद्र प्रताप (एनपी) सिंह ने सरकारी सेवा से इस्तीफा दे दिया है।  उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बिना कारण बताओ नोटिस (शो कॉज) दिए ही प्राचार्य पद से हटा दिया गया और बेतिया मेडिकल कॉलेज स्थानांतरित कर दिया गया। 

हाल ही में पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के निरीक्षण के दौरान डॉ. सिंह अस्पताल में अनुपस्थित मिले थे। डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह बिना किसी पूर्व सूचना के अपने कार्यालय और अस्पताल की ड्यूटी से गायब पाए गए थे। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने उनसे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। 

इसके बाद विभागीय स्तर पर मामले की जांच कराई गई। जांच के दौरान पता चला कि डॉ. सिंह उस समय अपनी निजी क्लीनिक में प्रैक्टिस कर रहे थे। इस रिपोर्ट के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल प्रभाव से उन्हें प्रभारी प्राचार्य के पद से हटा दिया और उनकी जगह डॉ. गीता सिन्हा को नया प्राचार्य नियुक्त कर दिया।

पद से हटाए जाने के बाद डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके साथ अन्याय हुआ है और सरकार को योग्य एवं अनुभवी अधिकारियों के हितों की रक्षा करनी चाहिए। डॉ. एनपी सिंह ने कहा कि जिस तरह उनके साथ कार्रवाई की गई, उससे वह आहत हैं। 

उनके खिलाफ की गई कार्रवाई नियमों के अनुरूप नहीं थी। उनका कहना है कि बिना कोई कारण बताओ नोटिस दिए उन्हें पद से हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें अपना पक्ष रखने का अवसर भी नहीं दिया गया, इसलिए उन्होंने सरकारी सेवा छोड़ने का फैसला किया।

डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि वह ऐसे अधिकारियों की स्थिति को समझें जो वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा-मैं मुख्यमंत्री से आग्रह करता हूं कि हमारे जैसे अनुभवी और विद्वान लोगों के हितों की रक्षा की जाए। आज की व्यवस्था में जो कुछ हो रहा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं इसे कुशासन का उदाहरण मानता हूं और इसका इतिहास लिखूंगा। अंततः जनता ही न्याय करेगी। उन्होंने स्वेच्छा से सेवा छोड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने अनिवार्य सेवा निवृत्ति यानी VRS के लिए आवेदन भी दे दिया है।

Trending News

खाद्य सुरक्षा मानकों की बड़ी अनदेखी, टोमैटो व चिली सॉस फैक्ट्री सील
खाद्य सुरक्षा मानकों की बड़ी अनदेखी, टोमैटो व चिली सॉस फैक्ट्री सील
Sep 22, 2026, 6:17:00 PM
निषाद आरक्षण लागू नहीं हुआ तो समाज लेगा राजनीतिक फैसला : मुकेश सहनी
निषाद आरक्षण लागू नहीं हुआ तो समाज लेगा राजनीतिक फैसला : मुकेश सहनी
Sep 22, 2026, 6:06:00 PM
TRE-4.0: शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
TRE-4.0: शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
Sep 22, 2026, 6:01:00 PM
अनंत दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित, कार्तिक, ममूटी व यामी बेस्ट अभिनेता-अभिनेत्री
अनंत दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित, कार्तिक, ममूटी व यामी बेस्ट अभिनेता-अभिनेत्री
Sep 22, 2026, 5:57:00 PM
जमुई की घटना के विरोध में युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन, इस्तीफे की मांग
जमुई की घटना के विरोध में युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन, इस्तीफे की मांग
Sep 22, 2026, 5:34:00 PM
जमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने का प्रयास, परीक्षा देने जा रही छात्रा को अपहरण कर बाइक पर बैठाने का प्रयास
जमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने का प्रयास, परीक्षा देने जा रही छात्रा को अपहरण कर बाइक पर बैठाने का प्रयास
Sep 22, 2026, 5:26:00 PM
जमुई की शर्मनाक घटना के विरोध में अभाविप का प्रतिरोध मार्च, दोषियों को कठोरतम सजा की मांग
जमुई की शर्मनाक घटना के विरोध में अभाविप का प्रतिरोध मार्च, दोषियों को कठोरतम सजा की मांग
Sep 22, 2026, 5:06:00 PM
TRAI का बड़ा फैसला : सिर्फ कॉल-SMS इस्तेमाल करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प
TRAI का बड़ा फैसला : सिर्फ कॉल-SMS इस्तेमाल करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प
Sep 22, 2026, 4:52:00 PM
जमुई की घटना शर्मनाक, दोषियों को ऐसी सजा मिले कि कोई दुस्साहस न करे : मुकेश सहनी
जमुई की घटना शर्मनाक, दोषियों को ऐसी सजा मिले कि कोई दुस्साहस न करे : मुकेश सहनी
Sep 22, 2026, 4:47:00 PM
निशानदेही पर जंगल से बरामद हुआ चोरी का ट्रैक्टर, एक गिरफ्तार
निशानदेही पर जंगल से बरामद हुआ चोरी का ट्रैक्टर, एक गिरफ्तार
Sep 22, 2026, 4:22:00 PM