पिता बनाते हैं फुटपाथ पर घड़ी, बेटा बना बिहार इंटर आर्टस का सेकंड टॉपर

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा जारी इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के रिजल्ट में इस बार आर्ट्स स्ट्रीम से एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई है

बिहार इंटर आर्टस का सेकंड टॉपर

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा जारी इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के रिजल्ट में इस बार आर्ट्स स्ट्रीम से एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई है। पूर्णिया जिले के रहने वाले लक्की अंसारी ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर पूरे बिहार में दूसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन कर दिया है। लक्की ने 500 में से 478 अंक प्राप्त किए हैं, जो उनकी कड़ी मेहनत का शानदार परिणाम है।

लक्की अंसारी पूर्णिया के सहायक खजांची हाट, वार्ड नंबर 27 के निवासी हैं। उनकी सफलता इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि वे एक बेहद साधारण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आते हैं। उनके पिता मो. इम्तियाज अंसारी फुटपाथ पर बैठकर घड़ियों की मरम्मत करते हैं और उसी से पूरे परिवार का भरण-पोषण होता है।

आर्थिक तंगी के बावजूद लक्की ने कभी अपनी पढ़ाई से समझौता नहीं किया। परिवार की मदद के लिए उन्होंने करीब छह महीने तक एक मेडिकल स्टोर में काम भी किया, लेकिन पढ़ाई के प्रति उनका समर्पण कभी कम नहीं हुआ। वे रोजाना 6 से 7 घंटे तक नियमित पढ़ाई करते थे और अपने लक्ष्य पर पूरी तरह केंद्रित रहते थे।

लक्की ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उन्हें परिवार का पूरा समर्थन मिला, जिससे वे आगे बढ़ सके। उन्होंने कोचिंग के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यमों का भी सहारा लिया, जिसने उनकी पढ़ाई को और मजबूत बनाया।

लक्की अंसारी का सपना आगे चलकर एक शिक्षक बनने का है। उनका मानना है कि शिक्षा ही वह सबसे बड़ा माध्यम है, जिससे समाज में बदलाव लाया जा सकता है। उनके पिता ने बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व जताया, वहीं मां ने कहा कि लक्की ने कठिन परिस्थितियों में भी कभी हार नहीं मानी।

लक्की की यह कहानी न सिर्फ उनके जिले बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा है।

Trending News

बिहार में बाढ़ से हाहाकार, 28 लाख की आबादी प्रभावित, 13 जिलों में हालात गंभीर; 200 सड़कें डूबीं, 120 स्कूल बंद
बिहार में बाढ़ से हाहाकार, 28 लाख की आबादी प्रभावित, 13 जिलों में हालात गंभीर; 200 सड़कें डूबीं, 120 स्कूल बंद
Sep 05, 2026, 9:20:00 AM
पांच वर्षीय मासूम का कान्हा बनना पड़ा भारी, ऐसे हुई मौत, पसरा मातम
पांच वर्षीय मासूम का कान्हा बनना पड़ा भारी, ऐसे हुई मौत, पसरा मातम
Sep 05, 2026, 8:15:00 AM
IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
Sep 04, 2026, 9:38:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
Sep 04, 2026, 8:22:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Sep 04, 2026, 7:00:00 PM
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
Sep 04, 2026, 6:47:00 PM
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
Sep 04, 2026, 6:36:00 PM
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
Sep 04, 2026, 6:23:00 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
Sep 04, 2026, 6:12:00 PM
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल,  CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल, CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
Sep 04, 2026, 6:00:00 PM