गणतंत्र दिवस को लेकर पटना अलर्ट मोड में, गांधी मैदान में 25 जनवरी तक आम लोगों की एंट्री बंद

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रविवार से आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। यह प्रतिबंध 25 जनवरी तक प्रभावी रहेगा। 77वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है

Gandhi Maidan

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रविवार से आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। यह प्रतिबंध 25 जनवरी तक प्रभावी रहेगा। 77वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया है।

शनिवार को जिलाधिकारी ने वरिष्ठ अधिकारियों की टीम के साथ गांधी मैदान का निरीक्षण किया और गणतंत्र दिवस की तैयारियों की गहन समीक्षा की।

 इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से किया जाएगा। गांधी मैदान को चार जोन में बांटा गया है, जहां अपर जिला दंडाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी अपने-अपने जोन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों को उत्कृष्ट भीड़ प्रबंधन, सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण और सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। परेड का रिहर्सल 11 जनवरी से शुरू होगा। सुरक्षा के मद्देनज़र गांधी मैदान और आसपास के क्षेत्रों में कुल 128 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा अस्थायी थाना, नियंत्रण कक्ष और 18 वॉच टावर भी बनाए जाएंगे।

प्रकाश व्यवस्था के लिए 136 एलईडी मेटल लाइट, 229 पोल लाइट और 15 हाईमास्ट लाइट लगाई जा रही हैं, ताकि पूरे क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी बनी रहे। गणतंत्र दिवस की तैयारियों की नियमित निगरानी के लिए उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक बहु-सदस्यीय उप समिति 24×7 कार्यरत है।

नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नूतन राजधानी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी के अनुसार 48 कर्मियों की टीम गांधी मैदान की नियमित सफाई में लगी हुई है। प्रशासन का दावा है कि गणतंत्र दिवस समारोह के दिन आम जनता को एक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भव्य आयोजन देखने को मिलेगा।

Trending News

पुलिस में पदोन्नति का जश्न, एसपी ने वर्दी पर सजाए स्टार
पुलिस में पदोन्नति का जश्न, एसपी ने वर्दी पर सजाए स्टार
Sep 04, 2026, 9:59:00 AM
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप: रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप: रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
Sep 04, 2026, 9:51:00 AM
भोरे में सरकारी अस्पताल के कर्मी ने ही खोल दिया अस्पताल के खिलाफ मोर्चा
भोरे में सरकारी अस्पताल के कर्मी ने ही खोल दिया अस्पताल के खिलाफ मोर्चा
Sep 04, 2026, 9:43:00 AM
औरंगाबाद में बडा हादसा, मकान गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग दबे, एक की मौत
औरंगाबाद में बडा हादसा, मकान गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग दबे, एक की मौत
Sep 04, 2026, 9:27:00 AM
राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, होमी भाभा कैंसर अस्पताल में अत्याधुनिक ICU कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण
राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, होमी भाभा कैंसर अस्पताल में अत्याधुनिक ICU कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण
Sep 04, 2026, 9:18:00 AM
अदालत परिसर से फरार हुआ कैदी, स्थानीय लोगों ने पकडा
अदालत परिसर से फरार हुआ कैदी, स्थानीय लोगों ने पकडा
Sep 04, 2026, 8:45:00 AM
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM