पटना में ठंड का कहर: कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 11 जनवरी तक बंद, DM का आदेश

बिहार में लगातार बढ़ती ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने एक बार फिर स्कूलों को लेकर बड़ा और अहम फैसला लिया है

बिहार में ठंड

बिहार में लगातार बढ़ती ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने एक बार फिर स्कूलों को लेकर बड़ा और अहम फैसला लिया है। छोटे बच्चों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए पटना के जिलाधिकारी ने नए आदेश जारी किए हैं, जिनके तहत जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए 11 जनवरी तक पूर्ण अवकाश रहेगा।

डीएम द्वारा जारी आदेश में साफ तौर पर कहा गया है कि कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक की पढ़ाई पूरी तरह स्थगित रहेगी। इस दौरान न तो ऑफलाइन और न ही किसी प्रकार की अन्य शैक्षणिक गतिविधियां संचालित की जाएंगी। प्रशासन का मानना है कि ठंड और कोहरे के कारण छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए यह फैसला एहतियातन लिया गया है।

हालांकि, कक्षा 8 से ऊपर यानी कक्षा 9, 10, 11 और 12 के छात्रों के लिए स्कूल पूरी तरह बंद नहीं रहेंगे। इन कक्षाओं की पढ़ाई सीमित समय में कराई जाएगी। नए आदेश के अनुसार इन छात्रों की कक्षाएं अब सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक ही संचालित होंगी। इससे पहले और इसके बाद किसी भी तरह की शैक्षणिक या सह-पाठ्य गतिविधि कराने पर रोक रहेगी।

डीएम कार्यालय ने सभी स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया है कि वे इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। यह आदेश सरकारी के साथ-साथ सभी निजी स्कूलों पर भी समान रूप से लागू होगा। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि यदि कोई स्कूल इस आदेश का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन का कहना है कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे भी जरूरत पड़ने पर इसी तरह के फैसले लिए जा सकते हैं। अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान रखें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

Trending News

सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप में रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप में रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
Sep 04, 2026, 10:17:00 AM
पुलिस में पदोन्नति का जश्न, एसपी ने वर्दी पर सजाए स्टार
पुलिस में पदोन्नति का जश्न, एसपी ने वर्दी पर सजाए स्टार
Sep 04, 2026, 9:59:00 AM
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप: रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप: रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
Sep 04, 2026, 9:51:00 AM
भोरे में सरकारी अस्पताल के कर्मी ने ही खोल दिया अस्पताल के खिलाफ मोर्चा
भोरे में सरकारी अस्पताल के कर्मी ने ही खोल दिया अस्पताल के खिलाफ मोर्चा
Sep 04, 2026, 9:43:00 AM
औरंगाबाद में बडा हादसा, मकान गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग दबे, एक की मौत
औरंगाबाद में बडा हादसा, मकान गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग दबे, एक की मौत
Sep 04, 2026, 9:27:00 AM
राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, होमी भाभा कैंसर अस्पताल में अत्याधुनिक ICU कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण
राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, होमी भाभा कैंसर अस्पताल में अत्याधुनिक ICU कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण
Sep 04, 2026, 9:18:00 AM
अदालत परिसर से फरार हुआ कैदी, स्थानीय लोगों ने पकडा
अदालत परिसर से फरार हुआ कैदी, स्थानीय लोगों ने पकडा
Sep 04, 2026, 8:45:00 AM
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM