पटना में शीतलहर से निपटने को लेकर प्रशासन अलर्ट, 260 स्थानों पर अलाव, 26 रैन बसेरों में 16,755 लोगों को मिला आश्रय

जिलाधिकारी, पटना के निर्देश पर बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिला आपदा प्रबंधन शाखा, पटना के तत्वावधान में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।

जिला प्रशासन

जिलाधिकारी, पटना के निर्देश पर बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिला आपदा प्रबंधन शाखा, पटना के तत्वावधान में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। वर्तमान में जिले के विभिन्न अंचलों एवं नगर क्षेत्रों में कुल 260 सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं, ताकि ठंड से राहत मिल सके। इसके साथ ही 26 स्थानों पर रैन बसेरों एवं आश्रय घरों का संचालन किया जा रहा है, जहां अब तक लगभग 16,755 जरूरतमंद लोगों ने सुरक्षित आश्रय लिया है।

प्रशासन द्वारा बेसहारा, वृद्ध, दिव्यांग एवं जरूरतमंद लोगों के बीच लगातार कंबलों का वितरण भी किया जा रहा है, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण असहाय न रहे। अनुमंडल पदाधिकारियों सहित सभी वरीय पदाधिकारियों को नियमित रूप से अलाव, रैन बसेरों एवं राहत कार्यों का अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया है, ताकि व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रहे।

जिला प्रशासन आम नागरिकों से अपील करता है कि शीतलहर एवं पाला से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी एडवायजरी का पालन करें और अनावश्यक रूप से ठंड में बाहर निकलने से बचें। किसी भी आपात स्थिति में जिला आपातकालीन संचालन केंद्र, पटना के दूरभाष नंबर 0612-2210118, ई-मेल dismgmtpatna@gmail.com, आपदा प्रबंधन विभाग के टॉल-फ्री नंबर 1070 या स्वास्थ्य विभाग की हेल्पलाइन 104 पर संपर्क किया जा सकता है।

Trending News

संरक्षण गृह में नशा मुक्ति और किशोर न्याय को लेकर कार्यशाला आयोजित, DIG डॉ कुमार आशीष हुए शामिल
संरक्षण गृह में नशा मुक्ति और किशोर न्याय को लेकर कार्यशाला आयोजित, DIG डॉ कुमार आशीष हुए शामिल
Sep 04, 2026, 12:19:00 PM
प्राकृतिक स्कूल में जन्माष्टमी का हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन, बच्चों ने कृष्ण रूप में मन मोहा
प्राकृतिक स्कूल में जन्माष्टमी का हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन, बच्चों ने कृष्ण रूप में मन मोहा
Sep 04, 2026, 12:03:00 PM
पटना में गंगा का रौद्र रूप, कई घाट डूबे, 13 जिले बाढ़ की चपेट में, CM सम्राट चौधरी करेंगे एरियल सर्वे
पटना में गंगा का रौद्र रूप, कई घाट डूबे, 13 जिले बाढ़ की चपेट में, CM सम्राट चौधरी करेंगे एरियल सर्वे
Sep 04, 2026, 11:23:00 AM
कमीशन मांगे 3 लाख,1.04 लाख लेते धराए कार्यपालक अभियंता, घर से नकद मिले 8.36 लाख!
कमीशन मांगे 3 लाख,1.04 लाख लेते धराए कार्यपालक अभियंता, घर से नकद मिले 8.36 लाख!
Sep 04, 2026, 10:57:00 AM
जामताड़ा में उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल का भव्य स्वागत, कहा-बंगाल में अब दुर्गा पूजा होगी और भी भव्य
जामताड़ा में उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल का भव्य स्वागत, कहा-बंगाल में अब दुर्गा पूजा होगी और भी भव्य
Sep 04, 2026, 10:39:00 AM
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप में रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप में रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
Sep 04, 2026, 10:17:00 AM
पुलिस में पदोन्नति का जश्न, एसपी ने वर्दी पर सजाए स्टार
पुलिस में पदोन्नति का जश्न, एसपी ने वर्दी पर सजाए स्टार
Sep 04, 2026, 9:59:00 AM
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप: रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप: रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
Sep 04, 2026, 9:51:00 AM
भोरे में सरकारी अस्पताल के कर्मी ने ही खोल दिया अस्पताल के खिलाफ मोर्चा
भोरे में सरकारी अस्पताल के कर्मी ने ही खोल दिया अस्पताल के खिलाफ मोर्चा
Sep 04, 2026, 9:43:00 AM
औरंगाबाद में बडा हादसा, मकान गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग दबे, एक की मौत
औरंगाबाद में बडा हादसा, मकान गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग दबे, एक की मौत
Sep 04, 2026, 9:27:00 AM