पटना में दो भाइयों को गोलियों से भूना गया, 6 बीघा जमीन के विवाद में हत्या

गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में जमीन विवाद में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। करीब एक दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर वारदात को अंजाम दिया।

हत्या

गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में जमीन विवाद में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। करीब एक दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर वारदात को अंजाम दिया। मृतकों की पहचान मनीष और उसके छोटे भाई मंजीत के रूप में हुई है। दोनों भाइयों को सीने और शरीर के ऊपरी हिस्से में 5-6 गोलियां मारी गई।

घटना रात करीब 9 बजे की है। दोनों भाई गांव के ही दौलत राय के बेटे विक्की की रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने गए थे। खेत में पंडाल लगाकर भोज का आयोजन किया गया था। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। भोज के दौरान खाना खाने के बाद दोनों भाई हाथ धोने जा रहे थे। तभी 10-12 हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। पकड़कर सिर और सीने में गोली मार दी। घटना के दौरान 24 राउंड से अधिक फायरिंग हुई। मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मंजीत को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। रिसेप्शन समारोह में अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाकर भागने लगे। स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। शेष

परिवार के अनुसार मनीष व मंजीत पर पहले भी हमला हो चुका था। मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई थी। कोर्ट परिसर में भी विवाद हुआ था। परिवार का आरोप है कि लगातार शिकायत के बावजूद सुरक्षा नहीं मिली। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की

मृतकों के पिता राजकिशोर राय ने बताया कि आरोपियों पर दर्जनों केस हैं। कई बार धमकी दी गई थी। उन्होंने कहा कि एसएसपी और एसडीपीओ को लिखित आवेदन देकर हत्या की आशंका जताई थी। रविवार को दोनों बेटों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Trending News

IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
Sep 04, 2026, 9:38:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
Sep 04, 2026, 8:22:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Sep 04, 2026, 7:00:00 PM
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
Sep 04, 2026, 6:47:00 PM
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
Sep 04, 2026, 6:36:00 PM
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
Sep 04, 2026, 6:23:00 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
Sep 04, 2026, 6:12:00 PM
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल,  CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल, CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
Sep 04, 2026, 6:00:00 PM
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
Sep 04, 2026, 5:46:00 PM
 'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
Sep 04, 2026, 5:29:00 PM