पटना की सड़कों पर उतरे BPSC TRE 4 के अभ्यर्थी, छात्र नेता दिलीप बोले- BPSC के अधिकारी सीएम नीतीश का अपमान कर रहे हैं

पटना एक बार फिर शिक्षक अभ्यर्थियों के नारों से गूंज उठी है. BPSC TRE-4 के नोटिफिकेशन में हो रही देरी ने राज्य के लाखों बेरोजगार युवाओं को उद्वेलित कर दिया है.

पटना की सड़कों पर उतरे BPSC TRE 4 के अभ्यर्थी

पटना एक बार फिर शिक्षक अभ्यर्थियों के नारों से गूंज उठी है. BPSC TRE-4 के नोटिफिकेशन में हो रही देरी ने राज्य के लाखों बेरोजगार युवाओं को उद्वेलित कर दिया है. इसी कड़ी में आज पटना यूनिवर्सिटी के पटना कॉलेज परिसर से एक ‘महा आंदोलन’ का बिगुल फूंका गया

हमें हमारा हक दो, नीतीश के सम्मान में बेटियां मैदान में, लिखे पोस्टर लेकर कैंडिडेट्स सड़क पर उतरे हैं। अभ्यर्थी नोटिफिकेशन जारी करने की मांग कर रहे हैं। कैंडिडेट्स पटना कॉलेज से बीपीएससी दफ्तर तक मार्च निकालेंगे।

छात्र नेता दिलीप ने कहा है कि, सीएम चाहते हैं कि TRE-4 जल्दी हो। वो अपनी यात्रा में लगातार इसका जिक्र कर रहे हैं। लेकिन बीपीएससी के कुछ अधिकारी सीएम का आदेश नहीं मानकर उनका अपमान कर रहे हैं।

विरोध प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए. उनका कहना है कि बिहार में शिक्षक बहाली की प्रक्रिया को जानबूझकर लटकाया जा रहा है. एक अभ्यर्थी ने भावुक होते हुए कहा कि जब सरकार ने चौथे चरण की बहाली का भरोसा दिया था, तो फिर नोटिफिकेशन जारी करने में देरी क्यों?

आंदोलनकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि जल्द ही BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर TRE-4 का नोटिफिकेशन अपलोड नहीं किया गया, तो यह आंदोलन और भी उग्र रूप लेगा. छात्रों की मुख्य मांग है कि परीक्षा का कैलेंडर जारी हो और रिक्तियों की संख्या पारदर्शी तरीके से बताई जाए.

TRE-4 के तहत कुल 46,595 पदों पर भर्ती की जाएगी। बिहार लोक सेवा आयोग को इसके लिए अधियाचना पिछले फरवरी महीने में ही मिल चुकी है और इसे वार्षिक कैलेंडर में भी शामिल कर लिया गया है।

संभावित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 22 सितंबर से 27 सितंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी, जबकि परिणाम नवंबर 2026 में जारी होने की संभावना है। हालांकि अब तक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी बनी हुई है।

Trending News

IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
Sep 04, 2026, 9:38:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
Sep 04, 2026, 8:22:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Sep 04, 2026, 7:00:00 PM
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
Sep 04, 2026, 6:47:00 PM
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
Sep 04, 2026, 6:36:00 PM
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
Sep 04, 2026, 6:23:00 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
Sep 04, 2026, 6:12:00 PM
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल,  CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल, CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
Sep 04, 2026, 6:00:00 PM
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
Sep 04, 2026, 5:46:00 PM
 'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
Sep 04, 2026, 5:29:00 PM