पटना-जनसुराज के कैंप में लगी आग, समर्थकों में गुस्सा, कहा- साजिशन कुछ लोगों ने लगाई आग

पटना से बड़ी खबर आ रही है — पाटलिपुत्र गोलंबर के पास बने जनसुराज कैंपस में आज शाम करीब पाँच बजे अचानक आग लग गई।

Bihar Election

पटना से बड़ी खबर आ रही है — पाटलिपुत्र गोलंबर के पास बने जनसुराज कैंपस में आज शाम करीब पाँच बजे अचानक आग लग गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। कैंपस में धुआँ फैलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुँच गए और आग बुझाने की कोशिशें शुरू कर दीं।

सूत्रों के मुताबिक, जिस हिस्से में आग लगी थी, वहाँ जनसुराज पार्टी की चौदह मोटरसाइकिलें खड़ी थीं। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते उनमें से पाँच बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। हालांकि, बाकी नौ गाड़ियों को वहाँ मौजूद केयरटेकर राजेश कुमार की सूझबूझ से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन छोटी गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अजीत कुमार के अनुसार, आग पर पूरी तरह से काबू पाने में करीब दस मिनट का समय लगा। लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। उन्होंने बताया कि आग कैसे लगी, इसका कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है और जांच जारी है।

वहीं, कैंपस के केयरटेकर राजेश कुमार ने इस घटना को संदिग्ध बताया है। उनका कहना है कि आग जानबूझकर लगाई गई है। उन्होंने बताया कि शाम पाँच बजे वे खुद कैंपस का चक्कर लगाकर गए थे, तब सब कुछ सामान्य था। लेकिन कुछ ही देर बाद एक राहगीर ने उन्हें बताया कि पीछे से धुआँ उठ रहा है। जब वे दौड़कर पहुँचे, तब तक बाइकें जलने लगी थीं।

फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँच चुकी है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी रोष और चिंता का माहौल है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

Trending News

बाजार में आया रेडमी का नया 5G फोन, इसमें है बड़ी बैटरी बैकअप
बाजार में आया रेडमी का नया 5G फोन, इसमें है बड़ी बैटरी बैकअप
Sep 03, 2026, 12:37:00 PM
30 वर्ष से अधिक आयु के करीब छह करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य : निशांत
30 वर्ष से अधिक आयु के करीब छह करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य : निशांत
Sep 03, 2026, 12:16:00 PM
प्रखंड स्तर तक मजबूत होगी कांग्रेस, इस शहर में लगेगा प्रशिक्षण शिविर
प्रखंड स्तर तक मजबूत होगी कांग्रेस, इस शहर में लगेगा प्रशिक्षण शिविर
Sep 03, 2026, 11:24:00 AM
रजत पट पर छायी राजधानी की लोककथा, चर्चा में आयी फिल्म The Vvaan: Force of the Forest
रजत पट पर छायी राजधानी की लोककथा, चर्चा में आयी फिल्म The Vvaan: Force of the Forest
Sep 03, 2026, 9:55:00 AM
लगातार हो रही बारिश बनी आफत, नदियों में आया उफान, लोगों में दहशत
लगातार हो रही बारिश बनी आफत, नदियों में आया उफान, लोगों में दहशत
Sep 03, 2026, 9:40:00 AM
नदी में बढ़ते पानी को देखकर किनारे बसे लोग भयभीत, कर रहे रतजगा
नदी में बढ़ते पानी को देखकर किनारे बसे लोग भयभीत, कर रहे रतजगा
Sep 03, 2026, 9:33:00 AM
नाबालिग विक्षिप्त से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
नाबालिग विक्षिप्त से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Sep 03, 2026, 9:14:00 AM
मुखिया पति पर फायरिंग का आरोप, उप मुखिया और वार्ड सदस्य को लगी गोली, दोनों की हालत गंभीर
मुखिया पति पर फायरिंग का आरोप, उप मुखिया और वार्ड सदस्य को लगी गोली, दोनों की हालत गंभीर
Sep 03, 2026, 9:11:00 AM
खेतों के बीच स्कूल, कच्चे रास्ते से गुजरते नन्हे बच्चे, बिजली भी सुविधा नहीं
खेतों के बीच स्कूल, कच्चे रास्ते से गुजरते नन्हे बच्चे, बिजली भी सुविधा नहीं
Sep 03, 2026, 8:59:00 AM
बारिश को लेकर डीसी का शहरी क्षेत्र में निरीक्षण, सिटी सेंटर में अतिक्रमण पर सख्ती
बारिश को लेकर डीसी का शहरी क्षेत्र में निरीक्षण, सिटी सेंटर में अतिक्रमण पर सख्ती
Sep 03, 2026, 8:50:00 AM