पटना हाईकोर्ट का अहम फैसला, आपसी सहमति से बने संबंध पर धारा 376 नहीं होगा लागू

पटना हाईकोर्ट का अहम फैसला, आपसी सहमति से बने संबंध पर धारा 376 नहीं होगा लागू

पटना हाईकोर्ट ने दुष्कर्म से जुड़े एक मामले में स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा है कि यदि दो वयस्कों के बीच शारीरिक संबंध आपसी सहमति से बने हों, तो केवल विवाह न हो पाने के आधार पर उसे बलात्कार की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता। न्यायमूर्ति सोनी श्रीवास्तव की एकलपीठ ने यह टिप्पणी आरोपी मोहम्मद सैफ अंसारी की याचिका पर सुनवाई के दौरान की।

अदालत ने भागलपुर की निचली अदालत के आदेश को खारिज करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत दर्ज मामले को निरस्त कर दिया। हाईकोर्ट का कहना था कि इस प्रकरण में लगाए गए आरोप तथ्यात्मक कसौटी पर खरे नहीं उतरते।

शादी का वादा और सहमति के रिश्ते में अंतर
मामले में आरोप था कि अभियुक्त ने शादी का झांसा देकर करीब एक वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाए। वहीं बचाव पक्ष की दलील थी कि दोनों पक्ष बालिग थे और उनका संबंध सहमति पर आधारित था। इस पर अदालत ने कहा कि “शादी का झूठा वादा कर संबंध बनाना” और “हालातवश विवाह न हो पाना”;  दोनों स्थितियां एक जैसी नहीं हैं। यदि संबंध की शुरुआत से ही दोनों की रजामंदी थी, तो बाद में शादी न होने मात्र से आपराधिक मामला बनाना कानून की भावना के विपरीत है।

निचली अदालतों को सतर्कता का निर्देश
हाईकोर्ट ने अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व निर्णयों का हवाला देते हुए निचली अदालतों को अहम दिशा-निर्देश दिए। अदालत ने कहा कि ऐसे संवेदनशील मामलों में केवल औपचारिक प्रक्रिया निभाने के बजाय तथ्यों, परिस्थितियों और साक्ष्यों की गहराई से जांच आवश्यक है।

अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि जब पर्याप्त सबूत मौजूद न हों, तो किसी व्यक्ति को बेवजह आपराधिक मुकदमे में उलझाना न्यायसंगत नहीं है। यह फैसला भविष्य में सहमति और विवाह से जुड़े मामलों में कानूनी दृष्टिकोण को और स्पष्ट करने वाला माना जा रहा है।

Trending News

 रांची में महाधरना, नाला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में हुई अहम बैठक
रांची में महाधरना, नाला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में हुई अहम बैठक
Sep 04, 2026, 3:28:00 PM
 मनईटांड में एक माह से टेंट में चल रहा कथित जुआ अड्डा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
मनईटांड में एक माह से टेंट में चल रहा कथित जुआ अड्डा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
Sep 04, 2026, 3:12:00 PM
हिंसक झड़प, महिला समेत कई घायल, डायन बताकर मारपीट और लूटपाट का आरोप
हिंसक झड़प, महिला समेत कई घायल, डायन बताकर मारपीट और लूटपाट का आरोप
Sep 04, 2026, 2:53:00 PM
'लालू यादव की वजह से बिहार को दशकों तक खामियाजा भुगतना पड़ा' जदयू का 'नीतीश संवाद' अन्याय का हिसाब अब जनता...
'लालू यादव की वजह से बिहार को दशकों तक खामियाजा भुगतना पड़ा' जदयू का 'नीतीश संवाद' अन्याय का हिसाब अब जनता...
Sep 04, 2026, 2:36:00 PM
राधे-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मना जन्माष्टमी, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
राधे-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मना जन्माष्टमी, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Sep 04, 2026, 2:13:00 PM
इस्लामिया हाई स्कूल में 'सखी वार्ता' कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
इस्लामिया हाई स्कूल में 'सखी वार्ता' कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Sep 04, 2026, 2:01:00 PM
 अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, सब्जी मंडी समेत कई इलाकों में चला अभियान
अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, सब्जी मंडी समेत कई इलाकों में चला अभियान
Sep 04, 2026, 1:29:00 PM
 बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी, दो पिस्टल व छह जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी, दो पिस्टल व छह जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
Sep 04, 2026, 1:17:00 PM
हर बारिश में घरों में घुसता जोरिया का पानी, वर्षों से बरसात में कैद जैसी जिंदगी जीने को मजबूर लोग
हर बारिश में घरों में घुसता जोरिया का पानी, वर्षों से बरसात में कैद जैसी जिंदगी जीने को मजबूर लोग
Sep 04, 2026, 1:04:00 PM
बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष देवेश कुमार ने संभाला पदभार
बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष देवेश कुमार ने संभाला पदभार
Sep 04, 2026, 12:48:00 PM