पटना एनकाउंटर: STF पर फायरिंग करते ही ढेर हुआ कुख्यात नीतीश, सोना कारोबारी को गोली मारकर भागा था

पटना में गुरुवार देर रात पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में कुख्यात नीतीश कुमार पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया।

Patna

पटना में गुरुवार देर रात पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में कुख्यात नीतीश कुमार पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया। गोली उसके बाएं पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है।

दरअसल, नीतीश कुमार एक सप्ताह से पुलिस की रडार पर था। 9 जनवरी को उसने अपने दो साथियों के साथ लूट की नीयत से मनेर के रसूलपुर गांव निवासी आभूषण कारोबारी संजय सोनी को हथियार के बल पर रोका था। विरोध करने पर नीतीश ने संजय सोनी पर गोली चला दी थी। गोली कारोबारी के कंधे में लगी थी, हालांकि बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहे थे। इस घटना का वीडियो भी सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने अपराधियों की तलाश तेज कर दी थी।

गुरुवार रात मनेर थाना पुलिस और STF को सूचना मिली कि नीतीश कुमार रतन टोला इलाके में छिपा हुआ है। इसके बाद रात करीब 11 बजे पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया। जैसे ही STF ने नीतीश को घेरने की कोशिश की, उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने भी तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। इसी दौरान पुलिस की गोली नीतीश के बाएं पैर में लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे काबू में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

सिटी एसपी वेस्ट भानू प्रताप सिंह ने बताया कि नीतीश कुमार के पास से 9 जनवरी को कारोबारी को गोली मारने में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा, एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जनवरी महीने में यह पटना पुलिस और STF का दूसरा एनकाउंटर है।

फिलहाल घायल अपराधी का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है और पुलिस उससे पूछताछ की तैयारी कर रही है। वहीं इस कार्रवाई के बाद इलाके में पुलिस की सतर्कता और गश्त बढ़ा दी गई है।

Trending News

 अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, सब्जी मंडी समेत कई इलाकों में चला अभियान
अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, सब्जी मंडी समेत कई इलाकों में चला अभियान
Sep 04, 2026, 1:29:00 PM
 बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी, दो पिस्टल व छह जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी, दो पिस्टल व छह जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
Sep 04, 2026, 1:17:00 PM
हर बारिश में घरों में घुसता जोरिया का पानी, वर्षों से बरसात में कैद जैसी जिंदगी जीने को मजबूर लोग
हर बारिश में घरों में घुसता जोरिया का पानी, वर्षों से बरसात में कैद जैसी जिंदगी जीने को मजबूर लोग
Sep 04, 2026, 1:04:00 PM
बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष देवेश कुमार ने संभाला पदभार
बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष देवेश कुमार ने संभाला पदभार
Sep 04, 2026, 12:48:00 PM
संरक्षण गृह में नशा मुक्ति और किशोर न्याय को लेकर कार्यशाला आयोजित, DIG डॉ कुमार आशीष हुए शामिल
संरक्षण गृह में नशा मुक्ति और किशोर न्याय को लेकर कार्यशाला आयोजित, DIG डॉ कुमार आशीष हुए शामिल
Sep 04, 2026, 12:19:00 PM
प्राकृतिक स्कूल में जन्माष्टमी का हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन, बच्चों ने कृष्ण रूप में मन मोहा
प्राकृतिक स्कूल में जन्माष्टमी का हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन, बच्चों ने कृष्ण रूप में मन मोहा
Sep 04, 2026, 12:03:00 PM
पटना में गंगा का रौद्र रूप, कई घाट डूबे, 13 जिले बाढ़ की चपेट में, CM सम्राट चौधरी करेंगे एरियल सर्वे
पटना में गंगा का रौद्र रूप, कई घाट डूबे, 13 जिले बाढ़ की चपेट में, CM सम्राट चौधरी करेंगे एरियल सर्वे
Sep 04, 2026, 11:23:00 AM
कमीशन मांगे 3 लाख,1.04 लाख लेते धराए कार्यपालक अभियंता, घर से नकद मिले 8.36 लाख!
कमीशन मांगे 3 लाख,1.04 लाख लेते धराए कार्यपालक अभियंता, घर से नकद मिले 8.36 लाख!
Sep 04, 2026, 10:57:00 AM
जामताड़ा में उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल का भव्य स्वागत, कहा-बंगाल में अब दुर्गा पूजा होगी और भी भव्य
जामताड़ा में उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल का भव्य स्वागत, कहा-बंगाल में अब दुर्गा पूजा होगी और भी भव्य
Sep 04, 2026, 10:39:00 AM
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप में रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप में रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
Sep 04, 2026, 10:17:00 AM