यात्रीगण कृपया ध्यान दें! घने कोहरे की वजह से पूर्व मध्य रेलवे 48 ट्रेनें प्रभावित, यहां देखें सूची

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! घने कोहरे की वजह से पूर्व मध्य रेलवे 48 ट्रेनें प्रभावित, यहां देखें सूची

बिहार से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के संचालन पर कोहरे का भारी असर पड़ा है। पूर्व मध्य रेलवे ने घोषणा की है कि 1 दिसंबर 2025 से 3 मार्च 2026 तक कुल 48 ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन किया जाएगा। इनमें से 24 ट्रेनें पूरी अवधि में बंद रहेंगी, जबकि बाकी 24 ट्रेनों के फेरे सीमित कर दिए गए हैं।

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र के अनुसार, घने कोहरे में ट्रेनों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए यह कदम जरूरी था। रेलवे ने यात्रियों से सलाह दी है कि यात्रा से पहले ट्रेन का अपडेटेड टाइम-टेबल अवश्य जांच लें।

मुख्य प्रभावित ट्रेनें

12177 हावड़ा–मथुरा चंबल एक्सप्रेस

  • -5 दिसंबर से 27 फरवरी तक आगरा कैंट एवं मथुरा जंक्शन के लिए संचालन बंद रहेगा।

12178 मथुरा–हावड़ा चंबल एक्सप्रेस

  • -1 दिसंबर से 3 मार्च तक सीमित दिनों में ही चलेगी।

11123 ग्वालियर–बरौनी एक्सप्रेस

  • -1 दिसंबर से 26 फरवरी तक हर सोमवार और गुरुवार को रद्द रहेगी।

11124 बरौनी–ग्वालियर एक्सप्रेस

  • -2 दिसंबर से 27 फरवरी तक मंगलवार और शुक्रवार को नहीं चलेगी।

इसके अलावा 12988 अजमेर–सियालदह एक्सप्रेस, 12987 सियालदह–अजमेर एक्सप्रेस, 12505 कामाख्या–आनंद विहार नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, 15483 अलीपुरद्वार–दिल्ली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनें भी कोहरे के असर से प्रभावित होंगी।

अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनें जिनके फेरे रद्द या सीमित

12523 न्यू जलपाईगुड़ी–नई दिल्ली एक्सप्रेस

  • -2 दिसंबर से 24 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार को रद्द।

12524 नई दिल्ली–न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस

  • -3 दिसंबर से 25 फरवरी तक बुधवार को रद्द।

15909 डिब्रूगढ़–लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस

  • -6 दिसंबर से 28 फरवरी तक शनिवार को नहीं चलेगी।

15910 लालगढ़–डिब्रूगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस

  • -9 दिसंबर से 3 मार्च तक मंगलवार को रद्द।

14112 प्रयागराज–मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस

  • -1 दिसंबर से 25 फरवरी तक पूरी तरह बंद।

  • 14111 मुजफ्फरपुर–प्रयागराज एक्सप्रेस

  • -1 दिसंबर से 25 फरवरी तक पूरी तरह बंद।

  • इसके साथ ही 22198 झांसी–कोलकाता एक्सप्रेस, 12327 हावड़ा–देहरादून उपासना एक्सप्रेस, 14523 बरौनी–अंबाला हरिहर एक्सप्रेस, 15620 कामाख्या–गया एक्सप्रेस, 22857 संतरागाछी–आनंद विहार एक्सप्रेस जैसी अन्य कई ट्रेनें भी अलग-अलग दिनों में प्रभावित रहेंगी।

    रेलवे ने यात्रियों से आग्रह किया है कि कोहरे के मौसम में अपनी ट्रेन के समय या मार्ग में संभावित बदलाव को लेकर IRCTC वेबसाइट, मोबाइल ऐप या रेलवे स्टेशन से लाइव अपडेट अवश्य चेक करें, ताकि यात्रा में परेशानी न हो।

    Trending News

    गन्ना खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा, 3,173 किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद के लिए परमिट जारी
    गन्ना खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा, 3,173 किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद के लिए परमिट जारी
    Sep 03, 2026, 1:48:00 PM
    भ्रष्ट सिस्टम से आहत युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, जयराम महतो से बातचीत के बाद उतरा नीचे
    भ्रष्ट सिस्टम से आहत युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, जयराम महतो से बातचीत के बाद उतरा नीचे
    Sep 03, 2026, 1:41:00 PM
    आपदा प्रबंधन विभाग का अलर्ट, इन जगहों पर बढ़ सकता है गंगा नदी का जलस्तर, बरतें सावधानी
    आपदा प्रबंधन विभाग का अलर्ट, इन जगहों पर बढ़ सकता है गंगा नदी का जलस्तर, बरतें सावधानी
    Sep 03, 2026, 1:30:00 PM
    टीबी मरीजों के बीच पोषणयुक्त खाद्य पैकेट का वितरण, छह माह तक चिन्हित मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी पोषण सामग्री
    टीबी मरीजों के बीच पोषणयुक्त खाद्य पैकेट का वितरण, छह माह तक चिन्हित मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी पोषण सामग्री
    Sep 03, 2026, 1:18:00 PM
    बड़ी खबर: धमाके के साथ धंसी जमीन, भू-धंसान से मचा हड़कंप, मुख्य सड़क पर भी मंडराया खतरा
    बड़ी खबर: धमाके के साथ धंसी जमीन, भू-धंसान से मचा हड़कंप, मुख्य सड़क पर भी मंडराया खतरा
    Sep 03, 2026, 1:09:00 PM
    बाजार में आया रेडमी का नया 5G फोन, इसमें है बड़ी बैटरी बैकअप
    बाजार में आया रेडमी का नया 5G फोन, इसमें है बड़ी बैटरी बैकअप
    Sep 03, 2026, 12:37:00 PM
    30 वर्ष से अधिक आयु के करीब छह करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य : निशांत
    30 वर्ष से अधिक आयु के करीब छह करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य : निशांत
    Sep 03, 2026, 12:16:00 PM
    प्रखंड स्तर तक मजबूत होगी कांग्रेस, इस शहर में लगेगा प्रशिक्षण शिविर
    प्रखंड स्तर तक मजबूत होगी कांग्रेस, इस शहर में लगेगा प्रशिक्षण शिविर
    Sep 03, 2026, 11:24:00 AM
    रजत पट पर छायी राजधानी की लोककथा, चर्चा में आयी फिल्म The Vvaan: Force of the Forest
    रजत पट पर छायी राजधानी की लोककथा, चर्चा में आयी फिल्म The Vvaan: Force of the Forest
    Sep 03, 2026, 9:55:00 AM
    लगातार हो रही बारिश बनी आफत, नदियों में आया उफान, लोगों में दहशत
    लगातार हो रही बारिश बनी आफत, नदियों में आया उफान, लोगों में दहशत
    Sep 03, 2026, 9:40:00 AM