पटना के पॉश इलाके में दहशत, बोरिंग रोड में 7 राउंड फायरिंग, 15 अज्ञात पर केस

पटना के पॉश इलाके बोरिंग रोड में सोमवार रात अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से सन्नाटा टूट गया। राजधानी के सबसे व्यस्त इलाकों में गिने जाने वाले इस क्षेत्र में हुई फायरिंग ने लोगों को दहशत में डाल दिया।

पटना के पॉश इलाके में दहशत, बोरिंग रोड में 7 राउंड फायरिंग, 15 अज्ञात पर केस
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 17, 2026, 3:46:00 PM

पटना के पॉश इलाके बोरिंग रोड में सोमवार रात अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से सन्नाटा टूट गया। राजधानी के सबसे व्यस्त इलाकों में गिने जाने वाले इस क्षेत्र में हुई फायरिंग ने लोगों को दहशत में डाल दिया। घटना पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में गौतम होटल के पास की है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सफेद रंग की एक कार अचानक मौके पर आकर रुकी और उसमें सवार बदमाशों ने करीब सात राउंड फायरिंग की। गोलियों की आवाज से आसपास अफरा-तफरी मच गई। उस वक्त कुछ दुकानें खुली थीं। फायरिंग शुरू होते ही दुकानदारों ने तुरंत शटर गिरा दिए और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सड़क से गुजर रहे लोग भी सहम गए और सुरक्षित जगह की तलाश में भागे।

फायरिंग के बाद हमलावर तेज रफ्तार से चौराहे की ओर फरार हो गए। सूचना मिलते ही बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से 7.65 एमएम के कारतूस और सात खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने अपने बयान पर 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

थानाध्यक्ष पल्लव ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि फायरिंग आपसी रंजिश, रंगदारी या किसी अन्य आपराधिक कारण से की गई।

राजधानी के पॉश और व्यस्त इलाके में इस तरह खुलेआम फायरिंग की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और पूरे मामले की गहन जांच जारी 

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM