बिहार में घने कोहरे और कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट, नए साल से पहले बदलेगा मौसम

दिसंबर के आखिरी दिनों में बिहार कड़ाके की ठंड के प्रचंड रूप से जूझ रहा है. घने कोहरे और लगातार पड़ रहे कोल्ड डे ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है.

Bihar me thandh

दिसंबर के आखिरी दिनों में बिहार

कड़ाके की ठंड के प्रचंड रूप से जूझ रहा है. घने कोहरे और लगातार पड़ रहे कोल्ड डे ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. ट्रेनों का परिचालन घंटों की देरी से हो रहा है, जबकि कई फ्लाइट्स रद्द या डायवर्ट की जा रही हैं. सड़कों पर विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर से भी कम रह गई है. इससे यातायात पर गंभीर असर पड़ा है. सड़कों पर एक्सीडेंट के मामले बढ़ गए हैं.

सर्द पछुआ हवा और घने कोहरे ने पूरे बिहार में कनकनी बढ़ा दी है। धूप नहीं निकलने के कारण दिन में भी ठिठुरन महसूस की जा रही है। पिछले एक हफ्ते से राज्य में कोल्ड-डे की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश के कई जिलों का तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

गुरुवार सुबह सुपौल, बांका, बेगूसराय, औरंगाबाद, जहानाबाद, नालंदा समेत करीब 10 जिलों में घना कोहरा है। विजिबिलिटी 10 से 50 मीटर है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज पूरे बिहार में कोल्ड वेव और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे कनकनी और बढ़ने की संभावना है।

25 से 29 दिसंबर तक कई जिलों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है। 30 दिसंबर से ठंड और शीतलहर से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है।

बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पटना का न्यूनतम तापमान गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। गयाजी समेत कई जिले कोहरे में डूबे रहे। सबसे कम 50 मीटर गयाजी में विजिबिलिटी दर्ज की गई। अगले 4-5 दिनों तक तापमान ऐसा ही रहेगा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का सीधा असर बिहार पर पड़ रहा है। जब तक हवा की दिशा में बदलाव नहीं होगा, तब तक ठंड और कोहरे से राहत मिलना मुश्किल है।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM