अब नहीं लगेगी CNG के लिए लंबी लाइन, CNG नेटवर्क का सबसे बड़ा विस्तार, साल के अंत तक खुलेंगे 50 स्टेशन

पटना और आसपास के इलाकों में सीएनजी नेटवर्क का अब तक का सबसे बड़ा विस्तार होने जा रहा है. गेल इंडिया लिमिटेड ने इस साल के अंत तक 14 नये सीएनजी स्टेशन शुरू करने की योजना को अंतिम रूप दे दिया है

CNG

पटना और आसपास के इलाकों में सीएनजी नेटवर्क को लेकर एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। राजधानी में अब तक का सबसे बड़ा सीएनजी नेटवर्क विस्तार होने जा रहा है। गेल इंडिया लिमिटेड ने इस साल के अंत तक 14 नए सीएनजी स्टेशन शुरू करने की योजना को अंतिम रूप दे दिया है। सभी प्रस्तावित स्थानों का सर्वे पूरा हो चुका है। इन नए स्टेशनों के शुरू होते ही पटना क्षेत्र में सीएनजी स्टेशनों की कुल संख्या बढ़कर 50 हो जाएगी।

फिलहाल पटना में 36 सीएनजी स्टेशन संचालित हैं, जिनमें 9 ऑनलाइन और 27 ऑफलाइन स्टेशन शामिल हैं। वर्तमान में शहर में रोजाना लगभग 1.20 लाख किलो सीएनजी की आपूर्ति की जा रही है। गेल इंडिया के अनुसार, मार्च 2026 तक यह आपूर्ति बढ़कर 1.50 लाख किलो प्रतिदिन हो जाएगी। सप्लाई बढ़ने से सीएनजी की उपलब्धता ज्यादा स्थिर होगी और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

अभी स्थिति यह है कि कई बार मांग के मुकाबले सप्लाई कम पड़ जाती है, जिससे सीएनजी स्टेशनों पर लंबी कतारें लग जाती हैं। खासकर सुबह और शाम के समय ऑटो और टैक्सी चालकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। लेकिन मार्च 2026 तक सप्लाई बढ़ने के बाद यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।

मार्च महीने में ही चार नए सीएनजी स्टेशन शुरू किए जाने की योजना है। इनमें दो स्टेशन गेल इंडिया की परियोजना के तहत बन रहे हैं। पहला स्टेशन गर्दनीबाग में और दूसरा ट्रांसपोर्ट नगर में होगा। इसके अलावा रिलायंस बीपी मोबिलिटी, बिहटा और मिथलेश पेट्रोल पंप, कन्हौली में भी सीएनजी स्टेशन का निर्माण कार्य चल रहा है। इन स्टेशनों के शुरू होते ही शहर के दक्षिणी और पश्चिमी इलाकों में सीएनजी की उपलब्धता काफी बेहतर हो जाएगी।

पटना जिले में सीएनजी से चलने वाले वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सबसे ज्यादा ऑटो रिक्शा सीएनजी पर चल रहे हैं, वहीं बस, कार और बाइक भी तेजी से सीएनजी पर शिफ्ट हो रही हैं। बढ़ती मांग को देखते हुए यह नेटवर्क विस्तार समय की जरूरत बन गया था, जो अब जल्द पूरा होता नजर आ रहा है।

Trending News

 मनईटांड में एक माह से टेंट में चल रहा कथित जुआ अड्डा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
मनईटांड में एक माह से टेंट में चल रहा कथित जुआ अड्डा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
Sep 04, 2026, 3:12:00 PM
हिंसक झड़प, महिला समेत कई घायल, डायन बताकर मारपीट और लूटपाट का आरोप
हिंसक झड़प, महिला समेत कई घायल, डायन बताकर मारपीट और लूटपाट का आरोप
Sep 04, 2026, 2:53:00 PM
'लालू यादव की वजह से बिहार को दशकों तक खामियाजा भुगतना पड़ा' जदयू का 'नीतीश संवाद' अन्याय का हिसाब अब जनता...
'लालू यादव की वजह से बिहार को दशकों तक खामियाजा भुगतना पड़ा' जदयू का 'नीतीश संवाद' अन्याय का हिसाब अब जनता...
Sep 04, 2026, 2:36:00 PM
राधे-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मना जन्माष्टमी, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
राधे-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मना जन्माष्टमी, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Sep 04, 2026, 2:13:00 PM
इस्लामिया हाई स्कूल में 'सखी वार्ता' कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
इस्लामिया हाई स्कूल में 'सखी वार्ता' कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Sep 04, 2026, 2:01:00 PM
 अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, सब्जी मंडी समेत कई इलाकों में चला अभियान
अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, सब्जी मंडी समेत कई इलाकों में चला अभियान
Sep 04, 2026, 1:29:00 PM
 बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी, दो पिस्टल व छह जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी, दो पिस्टल व छह जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
Sep 04, 2026, 1:17:00 PM
हर बारिश में घरों में घुसता जोरिया का पानी, वर्षों से बरसात में कैद जैसी जिंदगी जीने को मजबूर लोग
हर बारिश में घरों में घुसता जोरिया का पानी, वर्षों से बरसात में कैद जैसी जिंदगी जीने को मजबूर लोग
Sep 04, 2026, 1:04:00 PM
बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष देवेश कुमार ने संभाला पदभार
बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष देवेश कुमार ने संभाला पदभार
Sep 04, 2026, 12:48:00 PM
संरक्षण गृह में नशा मुक्ति और किशोर न्याय को लेकर कार्यशाला आयोजित, DIG डॉ कुमार आशीष हुए शामिल
संरक्षण गृह में नशा मुक्ति और किशोर न्याय को लेकर कार्यशाला आयोजित, DIG डॉ कुमार आशीष हुए शामिल
Sep 04, 2026, 12:19:00 PM