आज राज्यपाल को इस्तीफा सौंपेंगे नीतीश कुमार, नई सरकार बनाने का पेश करेंगे दावा

आज राज्यपाल को इस्तीफा सौंपेंगे नीतीश कुमार, नई सरकार बनाने का पेश करेंगे दावा

बिहार में नई सरकार के गठन से पहले राजनीतिक गतिविधियाँ जोर पकड़ चुकी हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपने पद से इस्तीफा देने के लिए राजभवन पहुंचेंगे और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना त्यागपत्र सौंपेंगे। त्यागपत्र के बाद वे एक बार फिर नई सरकार बनाने का दावा भी प्रस्तुत करेंगे।

इससे पहले सुबह 11 बजे जदयू विधायक दल की अहम बैठक होगी, जिसमें औपचारिक रूप से नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। दूसरी तरफ, भाजपा भी सुबह 10 बजे अटल सभागार, पार्टी मुख्यालय में अपने विधायकों की बैठक करेगी। इस बैठक की अगुवाई केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और यूपी के उपमुख्यमंत्री एवं केंद्रीय पर्यवेक्षक केशव प्रसाद मौर्य करेंगे। यहां भाजपा विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा।

दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री आवास पर एनडीए की संयुक्त बैठक निर्धारित है, जिसमें कुल 202 विधायक शामिल होंगे। इस बैठक में गठबंधन के नेता का चयन होगा और संभावना है कि नीतीश कुमार को एक बार फिर एनडीए विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद वे अपने सहयोगी दलों के साथ राजभवन जाकर सरकार गठन का दावा पेश करेंगे, जिससे नए मंत्रिमंडल के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

नई सरकार के कैबिनेट गठन और विभागों के वितरण को लेकर भी तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। 20 नवंबर को नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई एनडीए सरकार के शपथ लेने की संभावना है। उनके साथ दो उपमुख्यमंत्री और लगभग 20 मंत्री शपथ ले सकते हैं। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई शीर्ष नेता उपस्थित रह सकते हैं।

Trending News

गन्ना खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा, 3,173 किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद के लिए परमिट जारी
गन्ना खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा, 3,173 किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद के लिए परमिट जारी
Sep 03, 2026, 1:48:00 PM
भ्रष्ट सिस्टम से आहत युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, जयराम महतो से बातचीत के बाद उतरा नीचे
भ्रष्ट सिस्टम से आहत युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, जयराम महतो से बातचीत के बाद उतरा नीचे
Sep 03, 2026, 1:41:00 PM
आपदा प्रबंधन विभाग का अलर्ट, इन जगहों पर बढ़ सकता है गंगा नदी का जलस्तर, बरतें सावधानी
आपदा प्रबंधन विभाग का अलर्ट, इन जगहों पर बढ़ सकता है गंगा नदी का जलस्तर, बरतें सावधानी
Sep 03, 2026, 1:30:00 PM
टीबी मरीजों के बीच पोषणयुक्त खाद्य पैकेट का वितरण, छह माह तक चिन्हित मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी पोषण सामग्री
टीबी मरीजों के बीच पोषणयुक्त खाद्य पैकेट का वितरण, छह माह तक चिन्हित मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी पोषण सामग्री
Sep 03, 2026, 1:18:00 PM
बड़ी खबर: धमाके के साथ धंसी जमीन, भू-धंसान से मचा हड़कंप, मुख्य सड़क पर भी मंडराया खतरा
बड़ी खबर: धमाके के साथ धंसी जमीन, भू-धंसान से मचा हड़कंप, मुख्य सड़क पर भी मंडराया खतरा
Sep 03, 2026, 1:09:00 PM
बाजार में आया रेडमी का नया 5G फोन, इसमें है बड़ी बैटरी बैकअप
बाजार में आया रेडमी का नया 5G फोन, इसमें है बड़ी बैटरी बैकअप
Sep 03, 2026, 12:37:00 PM
30 वर्ष से अधिक आयु के करीब छह करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य : निशांत
30 वर्ष से अधिक आयु के करीब छह करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य : निशांत
Sep 03, 2026, 12:16:00 PM
प्रखंड स्तर तक मजबूत होगी कांग्रेस, इस शहर में लगेगा प्रशिक्षण शिविर
प्रखंड स्तर तक मजबूत होगी कांग्रेस, इस शहर में लगेगा प्रशिक्षण शिविर
Sep 03, 2026, 11:24:00 AM
रजत पट पर छायी राजधानी की लोककथा, चर्चा में आयी फिल्म The Vvaan: Force of the Forest
रजत पट पर छायी राजधानी की लोककथा, चर्चा में आयी फिल्म The Vvaan: Force of the Forest
Sep 03, 2026, 9:55:00 AM
लगातार हो रही बारिश बनी आफत, नदियों में आया उफान, लोगों में दहशत
लगातार हो रही बारिश बनी आफत, नदियों में आया उफान, लोगों में दहशत
Sep 03, 2026, 9:40:00 AM