विधानसभा भंग करने की तैयारी में जुटे नीतीश कुमार, इस दिन देंगे इस्तीफा

विधानसभा भंग करने की तैयारी में जुटे नीतीश कुमार, इस दिन देंगे इस्तीफा

बिहार की राजनीतिक सरगर्मियाँ चरम पर हैं। नए सत्ता समीकरणों की चर्चा के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को राजभवन पहुँचे, जहाँ उन्होंने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से लगभग आधे घंटे तक मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने 17वीं विधानसभा को 19 नवंबर को भंग करने की सिफारिश कर दी है। इसी दिन वे अपना इस्तीफा सौंपकर नई सरकार बनाने का दावा भी प्रस्तुत करेंगे।

कैबिनेट की अंतिम बैठक में पास हुए तीन अहम प्रस्ताव

राजभवन जाने से पहले नीतीश कुमार ने पुराना सचिवालय में अपनी अंतिम कैबिनेट बैठक की, जिसमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय चौधरी समेत कई वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहे। बैठक में तीन महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

पहला प्रस्ताव — 19 नवंबर से विधानसभा को भंग करने की अनुशंसा।
दूसरा प्रस्ताव — वर्तमान सरकार के कार्यकाल में राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा दिए गए सहयोग और प्रशासनिक कार्यों के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी को धन्यवाद और प्रशंसा।
तीसरा प्रस्ताव — हाल ही में हुए चुनावों में एनडीए की शानदार जीत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई तथा उनके नेतृत्व में गठबंधन को मिली ऐतिहासिक सफलता के प्रति आभार।

नीतीश ने पार्टी नेताओं से बैठक के संकेत दिए

राज्यपाल से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री अपने पटना निवास लौट आए। सूत्रों का कहना है कि नीतीश जल्द ही अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक अहम बैठक करेंगे। यह भी चर्चा है कि 20 नवंबर को गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है, जहाँ नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

भाजपा कल चुनेगी विधायक दल का नेता

उधर बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि 21 नवंबर तक नई सरकार के गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि 18 नवंबर को सुबह 10 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक अटल सभागार में होगी, जिसमें नए नेता का चयन किया जाएगा। इसके बाद एनडीए की संयुक्त बैठक और फिर सरकार गठन की औपचारिकताएँ पूरी होंगी।

बिहार में नई सरकार को लेकर राजनीतिक गतिविधियाँ अब निर्णायक मोड़ पर हैं।

Trending News

बाजार में आया रेडमी का नया 5G फोन, इसमें है बड़ी बैटरी बैकअप
बाजार में आया रेडमी का नया 5G फोन, इसमें है बड़ी बैटरी बैकअप
Sep 03, 2026, 12:37:00 PM
30 वर्ष से अधिक आयु के करीब छह करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य : निशांत
30 वर्ष से अधिक आयु के करीब छह करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य : निशांत
Sep 03, 2026, 12:16:00 PM
प्रखंड स्तर तक मजबूत होगी कांग्रेस, इस शहर में लगेगा प्रशिक्षण शिविर
प्रखंड स्तर तक मजबूत होगी कांग्रेस, इस शहर में लगेगा प्रशिक्षण शिविर
Sep 03, 2026, 11:24:00 AM
रजत पट पर छायी राजधानी की लोककथा, चर्चा में आयी फिल्म The Vvaan: Force of the Forest
रजत पट पर छायी राजधानी की लोककथा, चर्चा में आयी फिल्म The Vvaan: Force of the Forest
Sep 03, 2026, 9:55:00 AM
लगातार हो रही बारिश बनी आफत, नदियों में आया उफान, लोगों में दहशत
लगातार हो रही बारिश बनी आफत, नदियों में आया उफान, लोगों में दहशत
Sep 03, 2026, 9:40:00 AM
नदी में बढ़ते पानी को देखकर किनारे बसे लोग भयभीत, कर रहे रतजगा
नदी में बढ़ते पानी को देखकर किनारे बसे लोग भयभीत, कर रहे रतजगा
Sep 03, 2026, 9:33:00 AM
नाबालिग विक्षिप्त से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
नाबालिग विक्षिप्त से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Sep 03, 2026, 9:14:00 AM
मुखिया पति पर फायरिंग का आरोप, उप मुखिया और वार्ड सदस्य को लगी गोली, दोनों की हालत गंभीर
मुखिया पति पर फायरिंग का आरोप, उप मुखिया और वार्ड सदस्य को लगी गोली, दोनों की हालत गंभीर
Sep 03, 2026, 9:11:00 AM
खेतों के बीच स्कूल, कच्चे रास्ते से गुजरते नन्हे बच्चे, बिजली भी सुविधा नहीं
खेतों के बीच स्कूल, कच्चे रास्ते से गुजरते नन्हे बच्चे, बिजली भी सुविधा नहीं
Sep 03, 2026, 8:59:00 AM
बारिश को लेकर डीसी का शहरी क्षेत्र में निरीक्षण, सिटी सेंटर में अतिक्रमण पर सख्ती
बारिश को लेकर डीसी का शहरी क्षेत्र में निरीक्षण, सिटी सेंटर में अतिक्रमण पर सख्ती
Sep 03, 2026, 8:50:00 AM