नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर से बैद्यनाथ धाम तक बनेगा 250 किमी सिक्स लेन एक्सप्रेसवे, बिहार के 5 जिलों को बड़ा फायदा

बिहार में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया जा रहा है। राज्य में सड़कों का जाल तेजी से बिछाया जा रहा है और अब एक नया सिक्स लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है

नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर से बैद्यनाथ धाम तक बनेगा 250 किमी सिक्स लेन एक्सप्रेसवे, बिहार के 5 जिलों को बड़ा फायदा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 24, 2026, 3:59:00 PM

बिहार में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया जा रहा है। राज्य में सड़कों का जाल तेजी से बिछाया जा रहा है और अब एक नया सिक्स लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है, जो कई जिलों की तस्वीर बदल देगा। इस हाई-स्पीड कॉरिडोर के निर्माण से मुंगेर, सहरसा, बांका, मधेपुरा और खगड़िया के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। खासकर मुंगेर जिले के लोगों के लिए यह परियोजना बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने पशुपतिनाथ-बैद्यनाथ धाम हाई-स्पीड कॉरिडोर की घोषणा की है। यह एक्सप्रेसवे नेपाल के प्रसिद्ध तीर्थस्थल पशुपतिनाथ मंदिर से शुरू होकर बिहार होते हुए झारखंड के बैद्यनाथ धाम तक जाएगा। करीब 250 किलोमीटर लंबे इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का प्रवेश बिहार में सुपौल जिले से होगा। इसके बनने के बाद मुंगेर से बस के जरिए लगभग तीन घंटे में पशुपतिनाथ और दो घंटे में देवघर पहुंचना संभव हो सकेगा।

यह परियोजना सिर्फ यात्रा को आसान नहीं बनाएगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी। निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय स्तर पर हजारों लोगों को काम मिलेगा। जिन किसानों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी, उन्हें उचित मुआवजा मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है। 2026-27 के बजट में सड़क निर्माण परियोजनाओं के लिए 8,260 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिसमें इस हाई-स्पीड कॉरिडोर को खास प्राथमिकता दी गई है।

इसके अलावा, वाराणसी से औरंगाबाद को जोड़ने वाली 6 लेन सड़क परियोजना अंतिम चरण में है। इसके पूरा होने पर बिहार से उत्तर प्रदेश होते हुए दिल्ली तक की यात्रा और तेज होगी। वहीं औरंगाबाद से चोरदाहा तक बनने वाली छह लेन सड़क झारखंड और पश्चिम बंगाल की कनेक्टिविटी को भी मजबूत करेगी।

Trending News

हजारीबाग: राज्यस्तरीय विश्वकर्मा शिल्पकार मेला सितंबर में, समाज में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे: विकास राणा
हजारीबाग: राज्यस्तरीय विश्वकर्मा शिल्पकार मेला सितंबर में, समाज में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे: विकास राणा
Jul 19, 2026, 10:18:00 PM
हजारीबाग: NTPC चट्टी बरियातू कोयला परियोजना का दूषित पानी से केरेडारी क्षेत्र में हाहाकार
हजारीबाग: NTPC चट्टी बरियातू कोयला परियोजना का दूषित पानी से केरेडारी क्षेत्र में हाहाकार
Jul 19, 2026, 10:03:00 PM
हजारीबाग का युवक चरही के बरदपिछरवा जलप्रपात में फिसलकर डूबा, हुई मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था
हजारीबाग का युवक चरही के बरदपिछरवा जलप्रपात में फिसलकर डूबा, हुई मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था
Jul 19, 2026, 9:51:00 PM
एमजीएम अस्पताल में फूट-फूटकर रोई महिला होमगार्ड, बोलीं-हमको पैसा दिला दीजिए, नहीं तो हम मर जाएंगे
एमजीएम अस्पताल में फूट-फूटकर रोई महिला होमगार्ड, बोलीं-हमको पैसा दिला दीजिए, नहीं तो हम मर जाएंगे
Jul 19, 2026, 9:39:00 PM
 पलामू: क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले 2000 लोग रडार पर, पुलिस की स्पेशल टीम, सर्विलांस शुरू
पलामू: क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले 2000 लोग रडार पर, पुलिस की स्पेशल टीम, सर्विलांस शुरू
Jul 19, 2026, 6:55:00 PM
जामताड़ा: नाला में छात्रों का हल्ला बोल, भ्रष्ट शिक्षा प्रणाली, NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक पर नुक्कड़ सभा
जामताड़ा: नाला में छात्रों का हल्ला बोल, भ्रष्ट शिक्षा प्रणाली, NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक पर नुक्कड़ सभा
Jul 19, 2026, 6:49:00 PM
ABVP के शिल्पकार प्रो.यशवंतराव केलकर की जन्म शताब्दी वर्ष पर विशेष कार्यक्रम, रविशंकर प्रसाद हुए शामिल
ABVP के शिल्पकार प्रो.यशवंतराव केलकर की जन्म शताब्दी वर्ष पर विशेष कार्यक्रम, रविशंकर प्रसाद हुए शामिल
Jul 19, 2026, 6:43:00 PM
बेगूसराय को सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात, कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
बेगूसराय को सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात, कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
Jul 19, 2026, 6:35:00 PM
दुबई जेल में 10 साल की सजा काट रहा गोपालगंज का लाल वतन लौटा, सांसद की पहल से मिली आजादी
दुबई जेल में 10 साल की सजा काट रहा गोपालगंज का लाल वतन लौटा, सांसद की पहल से मिली आजादी
Jul 19, 2026, 6:22:00 PM
विदेश भेजने के नाम पर ठगी, गोपालगंज में युवक से 98 हजार रुपये ऐंठे, प्राथमिकी दर्ज
विदेश भेजने के नाम पर ठगी, गोपालगंज में युवक से 98 हजार रुपये ऐंठे, प्राथमिकी दर्ज
Jul 19, 2026, 5:54:00 PM