NEET छात्रा मौत मामला: DGP से मुलाकात के बाद फूटा मां का दर्द, बोली– ‘रेप नहीं, सुसाइड मान लो… सब बिके हैं, हम गड्डी नहीं दे पा रहे’

NEET छात्रा की मौत के मामले में आज एक बार फिर पीड़ित परिवार का गुस्सा सामने आया है। न्याय की मांग को लेकर छात्रा का परिवार बिहार सरकार में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने उनके आवास पहुंचा

NEET छात्रा मौत मामला: DGP से मुलाकात के बाद फूटा मां का दर्द, बोली– ‘रेप नहीं, सुसाइड मान लो… सब बिके हैं, हम गड्डी नहीं दे पा रहे’
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 30, 2026, 4:26:00 PM

NEET छात्रा की मौत के मामले में आज एक बार फिर पीड़ित परिवार का गुस्सा सामने आया है। न्याय की मांग को लेकर छात्रा का परिवार बिहार सरकार में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने उनके आवास पहुंचा। इससे पहले पीड़ित परिवार को DGP ने अपने सरकारी आवास पर बातचीत के लिए बुलाया था। इस बैठक में SIT की टीम और कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।

हालांकि, यह मुलाकात किसी समाधान पर नहीं पहुंच सकी। बैठक के बाद पीड़ित परिवार गुस्से और निराशा के साथ DGP आवास से बाहर निकला। परिवार का कहना है कि उन्हें न्याय के बजाय चुप कराने की कोशिश की जा रही है।

छात्रा के भाई ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मीटिंग के दौरान उनकी मां से यह कहा गया कि मान लीजिए छात्रा ने आत्महत्या की है और उसके साथ कोई रेप नहीं हुआ। भाई का कहना है कि जब जांच पूरी भी नहीं हुई है, तो ऐसे बयान कैसे दिए जा सकते हैं।

वहीं छात्रा की मां ने भावुक होकर कहा कि उनकी बेटी को कोई न्याय नहीं दिलवा पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिस्टम पूरी तरह से भ्रष्ट हो चुका है। मां ने कहा, “सबको गड्डी मिली हुई है, हम गड्डी नहीं दे पा रहे हैं। DSP, SP सब बिके हुए हैं। हमें सिर्फ और सिर्फ न्याय चाहिए।”

छात्रा के पिता ने भी प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वे न्याय की उम्मीद लेकर यहां आए थे, लेकिन उन्हें सिर्फ खोखले आश्वासन मिले। पिता ने कहा, “हमें लगा था कि यहां कुछ ठोस जानकारी मिलेगी, लेकिन सारी बातें फालतू निकलीं।”

पीड़ित परिवार का कहना है कि अब उन्हें भरोसा नहीं रह गया है कि राज्य की पुलिस निष्पक्ष जांच कर पाएगी। परिवार लगातार CBI जांच की मांग कर रहा है।

अब देखना होगा कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से होने वाली मुलाकात के बाद इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई होती है या पीड़ित परिवार की लड़ाई यूं ही जारी रहती है।

Trending News

ED में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 50 से अधिक अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
ED में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 50 से अधिक अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
Jul 18, 2026, 4:46:00 PM
रॉयल्टी चालान पर बवाल, धनबाद में 40 टेंडरों का सामूहिक बहिष्कार
रॉयल्टी चालान पर बवाल, धनबाद में 40 टेंडरों का सामूहिक बहिष्कार
Jul 18, 2026, 4:18:00 PM
शिकायत के बाद भी बेखौफ आरोपी! नाबालिग ने लगाई न्याय की गुहार
शिकायत के बाद भी बेखौफ आरोपी! नाबालिग ने लगाई न्याय की गुहार
Jul 18, 2026, 4:02:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने जारी की प्रदेश पदाधिकारी की सूची, कई प्रकोष्ठों के अध्यक्ष भी हुए मनोनीत
राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने जारी की प्रदेश पदाधिकारी की सूची, कई प्रकोष्ठों के अध्यक्ष भी हुए मनोनीत
Jul 18, 2026, 3:39:00 PM
13 फल, 13 फूल और 13 मिष्ठान... विशेष विधान से हुई मां बिपद्तारिणी की पूजा
13 फल, 13 फूल और 13 मिष्ठान... विशेष विधान से हुई मां बिपद्तारिणी की पूजा
Jul 18, 2026, 3:33:00 PM
फेसबुक से दोस्ती फिर शादी, अब दरोगा पर प्रताड़ना का आरोप, युवती ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
फेसबुक से दोस्ती फिर शादी, अब दरोगा पर प्रताड़ना का आरोप, युवती ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
Jul 18, 2026, 3:25:00 PM
ऑपरेशन मुस्कान लाया चेहरे पर खुशियां, 26 लोगों को वापस मिले उनके खोए मोबाइल
ऑपरेशन मुस्कान लाया चेहरे पर खुशियां, 26 लोगों को वापस मिले उनके खोए मोबाइल
Jul 18, 2026, 3:08:00 PM
ग्रामीण टैक्स पर बरसे सुधाकर सिंह, बोले, अमीर लोगों के बैंक लोन को माफी और ग्रामीणों पर टैक्स का बोझ
ग्रामीण टैक्स पर बरसे सुधाकर सिंह, बोले, अमीर लोगों के बैंक लोन को माफी और ग्रामीणों पर टैक्स का बोझ
Jul 18, 2026, 3:02:00 PM
बिहार में पंचायत चुनाव: परिसीमन के बाद बदलेगी पूरी तस्वीर !
बिहार में पंचायत चुनाव: परिसीमन के बाद बदलेगी पूरी तस्वीर !
Jul 18, 2026, 2:38:00 PM
राज्य सरकार की अहम पहल, एससी-एसटी आवासीय विद्यालयों की होगी 24 घंटे निगरानी
राज्य सरकार की अहम पहल, एससी-एसटी आवासीय विद्यालयों की होगी 24 घंटे निगरानी
Jul 18, 2026, 2:09:00 PM