पटना में नीट छात्रा की मौत, शंभू गर्ल्स हॉस्टल के मालिक के घर रेड, कई दस्तावेज जब्त

नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ दरिंदगी मामले में बेऊर जेल में बंद शंभू गर्ल्स हॉस्टल के मकान मालिक मनीष रंजन के पैतृक गांव पर एसआईटी ने बुधवार की सुबह छापेमारी की।

पटना में नीट छात्रा की मौत, शंभू गर्ल्स हॉस्टल के मालिक के घर रेड, कई दस्तावेज जब्त
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 29, 2026, 10:31:00 AM

नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ दरिंदगी मामले में बेऊर जेल में बंद शंभू गर्ल्स हॉस्टल के मकान मालिक मनीष रंजन के पैतृक गांव पर एसआईटी ने बुधवार की सुबह छापेमारी की। जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के खरका गांव पहुंची पुलिस ने उसके घर के एक-एक कमरे की तलाशी ली और कई महत्वपूर्ण सामग्री जब्त की।

पुलिस ने उसके परिजनों से पूछताछ की और मनीष रंजन के अंतिम घर आने और गत गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई। जांच में पता चला कि मनीष पांच जनवरी को अपने गांव से पटना आया था, वहीं उसी दिन छात्रा भी ट्रेन से पटना आई थी। एसआईटी ने स्थानीय पुलिस से मनीष के बारे में जानकारी ली और पाया कि मखदुमपुर थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज है।

जांच में यह भी सामने आया कि मनीष अक्सर सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होता था और कई सफेदपोशों के साथ उसके संबंध थे। पड़ोसियों से भी पूछताछ की गई। एसआईटी के अधिकारी लगभग चार घंटे गांव में रहे और परिजनों से लंबी पूछताछ की। तलाशी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए, हालांकि आधिकारिक तौर पर इस बाबत विवरण नहीं दिया गया

छात्रा के साथ दरिंदगी की तह तक पहुंचने के लिए एसआईटी संदिग्धों की सूची तैयार कर रही है। जल्द ही कई अन्य लोगों के डीएनए टेस्ट के लिए खून के नमूने लिए जाएंगे। अब तक छात्रा के करीबी रिश्तेदारों समेत 16 लोगों के खून के नमूने डीएनए जांच के लिए लिए जा चुके हैं, जबकि बुधवार को किसी का रक्त नमूना नहीं लिया गया

Trending News

राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति'  गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति' गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
Jul 16, 2026, 5:50:00 PM
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
Jul 16, 2026, 5:42:00 PM