नीट छात्रा मौत मामला, पटना में कितने हॉस्टल रजिस्टर्ड? कितने अवैध? राज्य महिला आयोग ने DM से मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली नीट की छात्रा की मौत के मामले ने बिहार की राजनीति और प्रशासन दोनों को झकझोर कर रख दिया है।

पटना DM

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली नीट की छात्रा की मौत के मामले ने बिहार की राजनीति और प्रशासन दोनों को झकझोर कर रख दिया है। एक ओर जहां इस घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है, वहीं दूसरी ओर मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम यानी एसआईटी जांच में जुटी हुई है।

इसी कड़ी में राज्य महिला आयोग ने भी सख्त रुख अपनाया है। बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा कुमारी ने मंगलवार को पटना के जिलाधिकारी को एक अहम पत्र लिखा है, जिसमें जिले में संचालित गर्ल्स हॉस्टलों से जुड़ी विस्तृत जानकारियां मांगी गई हैं। आयोग ने यह स्पष्ट रूप से पूछा है कि गर्ल्स हॉस्टलों के रजिस्ट्रेशन को लेकर क्या प्रावधान हैं और पटना में कुल कितने गर्ल्स हॉस्टल संचालित हो रहे हैं। इनमें से कितनों ने विधिवत रजिस्ट्रेशन कराया है और कितने हॉस्टल अवैध रूप से चल रहे हैं, इसकी पूरी सूची भी मांगी गई है।

इसके अलावा पत्र में हॉस्टलों की बुनियादी सुविधाओं को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। आयोग जानना चाहता है कि हॉस्टलों में कितने क्षेत्रफल में लड़कियों के रहने की व्यवस्था की गई है और मानकों के अनुसार कितनी छात्राओं पर कितना आवासीय क्षेत्र होना चाहिए। साथ ही छात्राओं के पोषण पर भी ध्यान देते हुए खाने-पीने की व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता और नियमितता की जानकारी मांगी गई है।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी महिला आयोग ने गंभीर चिंता जताई है। पत्र में पूछा गया है कि हॉस्टलों में कितनी छात्राओं पर कितने सुरक्षा गार्ड तैनात होने चाहिए और वर्तमान में किस हॉस्टल में कितनी सुरक्षा व्यवस्था मौजूद है।

मीडिया से बातचीत में अप्सरा कुमारी ने कहा कि नीट छात्रा के साथ हुई घटना के बाद से राज्य महिला आयोग पूरी तरह से तत्पर है। जैसे ही मामला संज्ञान में आया, आयोग ने संबंधित अधिकारियों से बातचीत की और अब एसआईटी का गठन हो चुका है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार और पुलिस गंभीरता से काम कर रही है और जल्द ही जांच रिपोर्ट सामने आएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से राज्य महिला आयोग लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है, जिसकी शुरुआत गया जी से की गई है। आने वाले दिनों में पूरे बिहार में अभियान चलाया जाएगा और जहां भी जरूरत होगी, वहां सरकार से सहयोग लिया जाएगा।

Trending News

 रांची में महाधरना, नाला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में हुई अहम बैठक
रांची में महाधरना, नाला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में हुई अहम बैठक
Sep 04, 2026, 3:28:00 PM
 मनईटांड में एक माह से टेंट में चल रहा कथित जुआ अड्डा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
मनईटांड में एक माह से टेंट में चल रहा कथित जुआ अड्डा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
Sep 04, 2026, 3:12:00 PM
हिंसक झड़प, महिला समेत कई घायल, डायन बताकर मारपीट और लूटपाट का आरोप
हिंसक झड़प, महिला समेत कई घायल, डायन बताकर मारपीट और लूटपाट का आरोप
Sep 04, 2026, 2:53:00 PM
'लालू यादव की वजह से बिहार को दशकों तक खामियाजा भुगतना पड़ा' जदयू का 'नीतीश संवाद' अन्याय का हिसाब अब जनता...
'लालू यादव की वजह से बिहार को दशकों तक खामियाजा भुगतना पड़ा' जदयू का 'नीतीश संवाद' अन्याय का हिसाब अब जनता...
Sep 04, 2026, 2:36:00 PM
राधे-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मना जन्माष्टमी, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
राधे-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मना जन्माष्टमी, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Sep 04, 2026, 2:13:00 PM
इस्लामिया हाई स्कूल में 'सखी वार्ता' कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
इस्लामिया हाई स्कूल में 'सखी वार्ता' कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Sep 04, 2026, 2:01:00 PM
 अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, सब्जी मंडी समेत कई इलाकों में चला अभियान
अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, सब्जी मंडी समेत कई इलाकों में चला अभियान
Sep 04, 2026, 1:29:00 PM
 बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी, दो पिस्टल व छह जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी, दो पिस्टल व छह जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
Sep 04, 2026, 1:17:00 PM
हर बारिश में घरों में घुसता जोरिया का पानी, वर्षों से बरसात में कैद जैसी जिंदगी जीने को मजबूर लोग
हर बारिश में घरों में घुसता जोरिया का पानी, वर्षों से बरसात में कैद जैसी जिंदगी जीने को मजबूर लोग
Sep 04, 2026, 1:04:00 PM
बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष देवेश कुमार ने संभाला पदभार
बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष देवेश कुमार ने संभाला पदभार
Sep 04, 2026, 12:48:00 PM