NEET छात्रा मौत केस: CBI के हाथ अब तक खाली, एक महीने बाद भी नहीं मिला ठोस सुराग

नीट छात्रा की मौत के मामले में सीबीआई अबतक किसी ठोस सुराग तक नहीं पहुंच सकी है। केस टेकओवर किए करीब एक महीना को है, पर किसी नतीजे पर नहीं पहुंची।

CBI जांच

नीट छात्रा की मौत के मामले में जांच अब भी उलझी हुई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई अब तक किसी ठोस सुराग तक नहीं पहुंच सकी है। केस अपने हाथ में लिए करीब एक महीना होने को है, लेकिन जांच अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। इस दौरान सीबीआई की टीम जहानाबाद, गयाजी और पटना में छात्रा के हॉस्टल के साथ-साथ कोर्ट के चक्कर लगाती रही, लेकिन अब तक जांच की दिशा साफ नहीं हो सकी है।

सीबीआई के सामने सबसे बड़ी चुनौती उस आरोपी तक पहुंचना है, जिसका स्पर्म छात्रा के कपड़ों पर मिला था। इससे पहले एसआईटी ने 25 लोगों के सैंपल लेकर डीएनए जांच कराई थी, लेकिन किसी का भी डीएनए उस कपड़े पर मिले स्पर्म से मैच नहीं हुआ। यही वजह है कि मामले की गुत्थी और ज्यादा उलझ गई है।

इस बीच कोर्ट की फटकार के बाद सीबीआई ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले 12 फरवरी को जब सीबीआई ने केस टेकओवर किया था, तब उसने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। गौरतलब है कि बिहार सरकार ने 31 जनवरी को इस केस की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की थी। वहीं छात्रा की मौत 11 जनवरी को हुई थी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि भी हुई थी। इसके बाद राज्य सरकार ने एसआईटी का गठन किया था।

सोमवार को इस मामले में एक बार फिर कोर्ट में सुनवाई हो सकती है। सीबीआई ने जो पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज किया है, उसकी सुनवाई पॉक्सो कोर्ट में होगी। पिछली तीन तारीखों पर इस केस में जेल में बंद हॉस्टल संचालक मनीष रंजन की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, लेकिन कोर्ट ने उसे राहत नहीं दी।

पॉक्सो कोर्ट ने सीबीआई और बेउर जेल अधीक्षक को शो-कॉज नोटिस भी जारी किया था। एसआईटी ने कोर्ट में कहा था कि मामला अब सीबीआई के पास चला गया है, इसलिए मनीष रंजन की अब कोई जरूरत नहीं है। वहीं सीबीआई ने भी कोर्ट में यही कहा कि जांच में मनीष रंजन की फिलहाल जरूरत नहीं है। अब तक सीबीआई ने वही जांच आगे बढ़ाई है, जो पहले एसआईटी कर चुकी थी और अभी तक कोई नया साक्ष्य सामने नहीं आया है।

Trending News

IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
Sep 04, 2026, 9:38:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
Sep 04, 2026, 8:22:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Sep 04, 2026, 7:00:00 PM
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
Sep 04, 2026, 6:47:00 PM
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
Sep 04, 2026, 6:36:00 PM
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
Sep 04, 2026, 6:23:00 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
Sep 04, 2026, 6:12:00 PM
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल,  CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल, CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
Sep 04, 2026, 6:00:00 PM
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
Sep 04, 2026, 5:46:00 PM
 'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
Sep 04, 2026, 5:29:00 PM