NEET छात्रा की मौत पर उबाल: पटना में महिला प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, डाकबंगला चौराहे पर बवाल

NEET छात्रा की मौत को लेकर पटना में प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। AISA और APWA की महिला कार्यकर्ता गांधी मैदान से विधानसभा घेरने निकली थीं।

NEET छात्रा की मौत पर उबाल: पटना में महिला प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, डाकबंगला चौराहे पर बवाल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 10, 2026, 2:01:00 PM

NEET छात्रा की मौत के मामले को लेकर राजधानी पटना में सोमवार को उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई, जब प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) और ऑल इंडिया प्रोग्रेसिव वीमेंस एसोसिएशन (APWA) की महिला कार्यकर्ता गांधी मैदान से विधानसभा घेराव के लिए निकली थीं।

महिला प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने डाकबंगला चौराहे पर रोक लिया। यहां महिलाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान “सरकारी नारा बेटी बचाओ, सरकारी मंशा बलात्कारी बचाओ” और “अबकी बार NDA सरकार नहीं चलेगी, JDU सरकार नहीं चलेगी” जैसे नारे गूंजते रहे।

प्रदर्शन को आगे बढ़ने से रोकने के लिए डाकबंगला चौराहे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। इस दौरान DSP कृष्ण मुरारी मौके पर बैरिकेडिंग के सामने खड़े नजर आए। उन्होंने महिला प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की और शांतिपूर्वक लौट जाने की अपील की, लेकिन महिलाएं बैरिकेडिंग तोड़कर विधानसभा की ओर बढ़ना चाह रही थीं।

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने वाटर कैनन की गाड़ी भी मौके पर बुला ली। इसी बीच धक्का-मुक्की बढ़ गई और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाने के लिए लाठीचार्ज किया, जिसमें कई महिला कार्यकर्ताओं को चोटें आने की सूचना है।

इससे पहले गांधी मैदान से निकली महिलाओं को जेपी गोलंबर पर भी बैरिकेडिंग कर रोका गया था, जहां पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। महिलाएं बैरिकेडिंग तोड़ते हुए डाकबंगला चौराहे की ओर बढ़ गई थीं।

यह मार्च राज्य में महिलाओं, छात्राओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ती हिंसा और अपराधियों को मिल रहे कथित प्रशासनिक संरक्षण के विरोध में निकाला गया था। दरअसल ‘बेटी बचाओ न्याय यात्रा’ की शुरुआत 4 फरवरी को जहानाबाद से की गई थी, जो NEET छात्रा के गांव से होकर नालंदा, नवादा, गया और अरवल होते हुए सोमवार को पटना पहुंचकर संपन्न हुई।

प्रदर्शनकारियों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है।

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM