पटना के चर्चित NEET छात्रा मौत मामले में जांच तेज हो गई है। इस हाई-प्रोफाइल केस की पड़ताल अब Central Bureau of Investigation यानी सीबीआई कर रही है और टीम लगातार अलग-अलग जगहों पर छानबीन में जुटी हुई है।
आज जांच के सिलसिले में सीबीआई की टीम जहानाबाद पहुंची थी। इसी दौरान यह खबर तेजी से फैल गई कि छात्रा के भाई को सीबीआई अपने साथ उठा कर ले गई है। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा रही कि उसे जहानाबाद से हिरासत में लिया गया है। हालांकि, अब जो ताजा जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक मामला कुछ और है।
सूत्रों के अनुसार, सीबीआई की टीम छात्रा के भाई को पूछताछ और मोबाइल रिकवरी के लिए अपने साथ मखदुमपुर ले गई थी। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी मोबाइल फोन और उससे जुड़े डिजिटल साक्ष्यों को खंगाल रही है, ताकि घटना से जुड़े अहम सुराग मिल सकें।
फिलहाल सीबीआई की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन जांच एजेंसी हर पहलू को बारीकी से खंगाल रही है। इस मामले में आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना है।