नए साल पर बिहार में आस्था का सैलाब: राजगीर ब्रह्मकुंड में 10 हजार ने लगाई डुबकी, महावीर मंदिर पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु

नए साल के पहले दिन बिहार में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। राजधानी पटना समेत राज्य के प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।

हनुमान मंदिर

नए साल के पहले दिन बिहार में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। राजधानी पटना समेत राज्य के प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। लोगों ने नए साल की शुरुआत भगवान के दर्शन और पूजा-अर्चना के साथ की।

पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। मंदिर के पट सुबह 5 बजे ही खोल दिए गए थे। मंदिर प्रशासन के अनुसार, दो किलोमीटर तक लंबी लाइन लगी हुई है और दोपहर 3 बजे तक 2 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

वहीं पटना के इस्कॉन मंदिर को करीब 8 टन फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ है और भजन-कीर्तन का माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु भगवान कृष्ण से नए साल में सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

राजगीर के प्रसिद्ध ब्रह्मकुंड में भी आस्था का सैलाब उमड़ा। यहां 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र कुंड में स्नान किया। गोपालगंज के थावे मंदिर में भी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जहां लोग माता से आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं।

उधर, वैशाली के ऐतिहासिक बौद्ध स्तूप को देखने के लिए चीन और जापान से विदेशी पर्यटक पहुंचे हैं। नए साल पर बिहार की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को नजदीक से देखने का यह खास अवसर बना है।

हालांकि नए साल का जश्न मनाने पहुंचे कुछ लोगों को निराशा भी हाथ लगी। पटना के दीघा घाट और बेगूसराय के कांवर झील पर बोटिंग बंद रहने के कारण पर्यटक मायूस नजर आए।

पटना सिटी के तख्त श्री हरमंदिर साहब गुरुद्वारे में नए साल के मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। प्रबंधन कमेटी के महासचिव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि सुबह से ही लोगों के दर्शन के लिए दरबार साहब का मुख्य द्वार खोल दिया गया था। दोपहर तक लगभग 20000 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM