नरेंद्र नारायण यादव निर्विरोध बने बिहार विधानसभा के डिप्टी स्पीकर, दूसरी बार मिली जिम्मेदारी

नरेंद्र नारायण यादव निर्विरोध बने बिहार विधानसभा के डिप्टी स्पीकर, दूसरी बार मिली जिम्मेदारी

नरेंद्र नारायण यादव निर्विरोध बने बिहार विधानसभा के डिप्टी स्पीकर, दूसरी बार मिली जिम्मेदारी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Dec 04, 2025, 12:12:00 PM

18वीं बिहार विधानसभा के पहले शीतकालीन सत्र के चौथे दिन कार्यवाही शुरू होते ही उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई। अनुभवी नेता नरेंद्र नारायण यादव को इस पद पर सर्वसम्मति से चुना गया। यह उनका दूसरा कार्यकाल है, इससे पहले भी वे उपाध्यक्ष रह चुके हैं।

चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में संपन्न हुआ। उपाध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही नामांकन दाखिल किया गया था। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनका नाम प्रस्तावित किया, जबकि जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने प्रस्ताव का समर्थन किया।

उल्लेखनीय है कि नरेंद्र नारायण यादव हाल ही में प्रोटेम स्पीकर की भूमिका निभा चुके हैं। इसके बाद 2 दिसंबर को डॉ प्रेम कुमार को विधानसभा अध्यक्ष चुना गया था, और अब यादव को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देकर सदन में दूसरा शीर्ष पद सौंपा गया है।