CM नीतीश की सुरक्षा में बड़ी चूक ! पास पहुंचा संदिग्ध युवक, अचंभित रह गए मुख्यमंत्री

पटना में लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में उस समय बड़ी चूक देखी गई, जब वे सीढ़ी से नीचे उतर रहे थे. एकाएक एक अज्ञात व्यक्ति पीला कागज लेकर उनके बिल्कुल पास पहुंच गया.

नीतीश कुमार

पटना में गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली। मौका था पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती का, जहां सीएम नीतीश कुमार श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे। तभी अचानक एक शख्स भीड़ को चीरते हुए मुख्यमंत्री के बेहद करीब जा पहुंचा। उसके हाथ में पीले रंग का लिफाफा था और वह सीएम को कोई कागज सौंपना चाहता था।

यह सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कुछ क्षणों के लिए ठिठक गए। हालांकि, तुरंत हरकत में आए सुरक्षाकर्मियों ने उस व्यक्ति को पकड़कर किनारे कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया।

मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की सुरक्षा में इस तरह की चूक ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आमतौर पर वीवीआईपी सुरक्षा में बहुस्तरीय घेरा होता है, जहां किसी अनजान शख्स का इस तरह नजदीक पहुंच पाना लगभग असंभव माना जाता है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर यह व्यक्ति सुरक्षा घेरा कैसे पार कर गया और उसका मकसद क्या था। फिलहाल उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुनः समीक्षा की जा रही

 है।

Trending News

मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 10:01:00 AM
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
Oct 18, 2026, 9:30:00 AM
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
Oct 18, 2026, 9:26:00 AM
हैदरनगर के दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण
हैदरनगर के दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण
Oct 18, 2026, 9:15:00 AM
चोरी का विरोध करने पर मकान मालिक और बेटे को काटा दांत, आरोपी फरार
चोरी का विरोध करने पर मकान मालिक और बेटे को काटा दांत, आरोपी फरार
Oct 18, 2026, 8:54:00 AM
यूपी: पूजा पंडाल के बाहर वीडियो देख रहे लोगों को कार ने रौंदा, 3 की मौत, कई घायल
यूपी: पूजा पंडाल के बाहर वीडियो देख रहे लोगों को कार ने रौंदा, 3 की मौत, कई घायल
Oct 18, 2026, 8:44:00 AM
ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक का कहर, 13 लोगों की मौत
ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक का कहर, 13 लोगों की मौत
Oct 18, 2026, 8:36:00 AM