बिहार में परमाणु ऊर्जा की बड़ी पहल: 3 जिलों में लगेंगे न्यूक्लियर पावर प्लांट, 20 हजार करोड़ की मेगा योजना

बिहार में ऊर्जा क्रांति की तैयारी तेज हो गई है। राज्य सरकार ने परमाणु ऊर्जा परियोजना को प्राथमिकता देते हुए कई जिलों में सर्वे का काम आगे बढ़ा दिया है।

बिहार में परमाणु ऊर्जा की बड़ी पहल

बिहार में ऊर्जा क्रांति की तैयारी तेज हो गई है। राज्य सरकार ने परमाणु ऊर्जा परियोजना को प्राथमिकता देते हुए कई जिलों में सर्वे का काम आगे बढ़ा दिया है। बांका और नवादा में संभावित स्थलों का पहला चरण का सर्वे पूरा हो चुका है, जबकि सीवान में जमीन और जल स्रोतों का विस्तृत आकलन जारी है।

नवादा जिले के रजौली में करीब 20 हजार करोड़ रुपये की लागत से राज्य का पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट स्थापित करने की योजना है। इसके अलावा बांका के शंभूगंज और भितिया क्षेत्र को भी तकनीकी रूप से उपयुक्त पाया गया है। यह परियोजना सिर्फ बिजली उत्पादन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि औद्योगिक निवेश, स्थानीय रोजगार और आधारभूत ढांचे के विकास को भी बढ़ावा देगी।

ऊर्जा के विविधीकरण की दिशा में लखीसराय के कजरा में 1231 एकड़ में बड़े पैमाने पर सोलर पावर प्लांट विकसित किए जा रहे हैं। साथ ही ग्रीनको और सन पेट्रोकेमिकल्स द्वारा करीब 13 हजार करोड़ रुपये के निवेश से पंप स्टोरेज परियोजनाएं तैयार की जा रही हैं, जो अतिरिक्त बिजली को सुरक्षित रखकर जरूरत के समय आपूर्ति सुनिश्चित करेंगी।

इन पहलों का महत्व इसलिए और बढ़ जाता है क्योंकि भारत ने 2070 तक नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य तय किया है। वर्तमान में देश की लगभग 75 प्रतिशत बिजली जरूरतें कोयला आधारित स्रोतों से पूरी होती हैं। ऐसे में स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर जैसे छोटे, सुरक्षित और किफायती परमाणु विकल्प भविष्य की स्वच्छ और स्थिर ऊर्जा व्यवस्था की मजबूत नींव बन सकते हैं।

बिहार की यह पहल न सिर्फ ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम है, बल्कि राज्य को हरित और सतत विकास के नए दौर में प्रवेश कराने की तैयारी भी है।

Trending News

सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
Sep 04, 2026, 8:22:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Sep 04, 2026, 7:00:00 PM
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
Sep 04, 2026, 6:47:00 PM
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
Sep 04, 2026, 6:36:00 PM
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
Sep 04, 2026, 6:23:00 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
Sep 04, 2026, 6:12:00 PM
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल,  CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल, CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
Sep 04, 2026, 6:00:00 PM
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
Sep 04, 2026, 5:46:00 PM
 'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
Sep 04, 2026, 5:29:00 PM
 गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से दहशत में लोग, घरों में घुसा पानी, पहुंचे MLC
गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से दहशत में लोग, घरों में घुसा पानी, पहुंचे MLC
Sep 04, 2026, 4:22:00 PM