मांस-मछली दुकानों को अब मिलेगा लाइसेंस, दुकानदारों की पहचान के लिए जारी होगा यूनिक वयुआर कोड

मांस-मछली बेचने वालों को अब नगर निगम लाइसेंस देगा। यह एक साल के लिए जारी होगा, जिसके लिए 2 हजार रुपए शुल्क देना होगा।

मांस-मछली दुकानों को अब मिलेगा लाइसेंस, दुकानदारों की पहचान के लिए जारी होगा यूनिक वयुआर कोड
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 25, 2026, 7:17:00 AM

मांस-मछली बेचने वालों को अब नगर निगम लाइसेंस देगा। यह एक साल के लिए जारी होगा, जिसके लिए 2 हजार रुपए शुल्क देना होगा। गरीबी रेखा (बीपीएल) से नीचे वाले दुकानदारों को लाइसेंस शुल्क नहीं देना होगा। ऐसे दुकानदारों को केवल आवेदन शुल्क के तौर पर 20 रुपए देने होंगे। लाइसेंस का सालाना नवीनीकरण कराना अनिवार्य होगा। सभी दुकानदारों को एक यूनिक क्यूआर कोड भी जारी होगा।

इस क्यूआर कोड में दुकानदार और उसकी दुकान की पूरी जानकारी रहेगी। नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने मंगलवार को इस संबंध में अफसरों के साथ बैठक करके लाइसेंस देने को लेकर फैसला किया। नगर विकास विभाग के निर्देश के बाद पटना नगर निगम ने शहर में अवैध मांस-मछली बिक्री पर सख्ती शुरू कर दी है। धार्मिक स्थलों और शैक्षणिक संस्थानों के पास मांस-मछली बेचने पर रोक रहेगी।

मांस-मछली बेचने के लिए लाइसेंस लेने का नियम पहले से है। लेकिन, लाइसेंस बनाने और इसकी जांच का पूरा सिस्टम ठप था। पिछले दो साल से किसी अंचल में लाइसेंस जारी नहीं किया गया है। बिना लाइसेंस के ही शहर के चौक-चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों में जगह-जगह खुलेआम मटन, चिकन और मछली की बिक्री होती है। विभाग के निर्देश के बाद सभी अंचलों में खुले में मांस-मछली बेचने वालों की पहचान की जा रही है। अबतक 1409 अवैध दुकानों की पहचान की गई है। जांच में पता चला कि नूतन राजधानी अंचल में मांस-मछली की महज 10 और पाटलिपुत्र अंचल में 7 दुकानें ही लाइसेंसी हैं। सभी दुकानदारों को नोटिस दिया जा रहा है, ताकि वे तय समयसीमा में लाइसेंस के लिए आवेदन दे सकें। ऐसा नहीं करने वालों पर निगम प्रशासन जुर्माना करेगा।

Trending News

हजारीबाग: राज्यस्तरीय विश्वकर्मा शिल्पकार मेला सितंबर में, समाज में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे: विकास राणा
हजारीबाग: राज्यस्तरीय विश्वकर्मा शिल्पकार मेला सितंबर में, समाज में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे: विकास राणा
Jul 19, 2026, 10:18:00 PM
हजारीबाग: NTPC चट्टी बरियातू कोयला परियोजना का दूषित पानी से केरेडारी क्षेत्र में हाहाकार
हजारीबाग: NTPC चट्टी बरियातू कोयला परियोजना का दूषित पानी से केरेडारी क्षेत्र में हाहाकार
Jul 19, 2026, 10:03:00 PM
हजारीबाग का युवक चरही के बरदपिछरवा जलप्रपात में फिसलकर डूबा, हुई मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था
हजारीबाग का युवक चरही के बरदपिछरवा जलप्रपात में फिसलकर डूबा, हुई मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था
Jul 19, 2026, 9:51:00 PM
एमजीएम अस्पताल में फूट-फूटकर रोई महिला होमगार्ड, बोलीं-हमको पैसा दिला दीजिए, नहीं तो हम मर जाएंगे
एमजीएम अस्पताल में फूट-फूटकर रोई महिला होमगार्ड, बोलीं-हमको पैसा दिला दीजिए, नहीं तो हम मर जाएंगे
Jul 19, 2026, 9:39:00 PM
 पलामू: क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले 2000 लोग रडार पर, पुलिस की स्पेशल टीम, सर्विलांस शुरू
पलामू: क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले 2000 लोग रडार पर, पुलिस की स्पेशल टीम, सर्विलांस शुरू
Jul 19, 2026, 6:55:00 PM
जामताड़ा: नाला में छात्रों का हल्ला बोल, भ्रष्ट शिक्षा प्रणाली, NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक पर नुक्कड़ सभा
जामताड़ा: नाला में छात्रों का हल्ला बोल, भ्रष्ट शिक्षा प्रणाली, NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक पर नुक्कड़ सभा
Jul 19, 2026, 6:49:00 PM
ABVP के शिल्पकार प्रो.यशवंतराव केलकर की जन्म शताब्दी वर्ष पर विशेष कार्यक्रम, रविशंकर प्रसाद हुए शामिल
ABVP के शिल्पकार प्रो.यशवंतराव केलकर की जन्म शताब्दी वर्ष पर विशेष कार्यक्रम, रविशंकर प्रसाद हुए शामिल
Jul 19, 2026, 6:43:00 PM
बेगूसराय को सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात, कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
बेगूसराय को सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात, कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
Jul 19, 2026, 6:35:00 PM
दुबई जेल में 10 साल की सजा काट रहा गोपालगंज का लाल वतन लौटा, सांसद की पहल से मिली आजादी
दुबई जेल में 10 साल की सजा काट रहा गोपालगंज का लाल वतन लौटा, सांसद की पहल से मिली आजादी
Jul 19, 2026, 6:22:00 PM
विदेश भेजने के नाम पर ठगी, गोपालगंज में युवक से 98 हजार रुपये ऐंठे, प्राथमिकी दर्ज
विदेश भेजने के नाम पर ठगी, गोपालगंज में युवक से 98 हजार रुपये ऐंठे, प्राथमिकी दर्ज
Jul 19, 2026, 5:54:00 PM