लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार को 2 दिन की राहत, चार्ज फ्रेमिंग पर सुनवाई 10 दिसंबर तक टली

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में सोमवार को लैंड फॉर जॉब घोटाले मामले की सुनवाई हुई, जिसमें लालू परिवार के लिए राहत की खबर आई। कोर्ट ने आरोप तय करने का फैसला दो दिन के लिए स्थगित कर दिया है और अब अगली सुनवाई 10 दिसंबर को होगी।

कोर्ट ने सीबीआई को निर्देश दिया है कि वह सभी अभियुक्तों की संशोधित स्थिति रिपोर्ट पेश करे। इससे पहले 4 दिसंबर को भी जमीन के बदले नौकरी घोटाला केस में कोर्ट ने अपना फैसला स्थगित किया था। विशेष सीबीआई न्यायाधीश ने कहा था कि सीबीआई 103 आरोपियों की वर्तमान स्थिति स्पष्ट करे, जिनमें से चार की मौत हो चुकी है।

इस मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनके परिवार के सदस्य और अन्य आरोपी शामिल हैं। सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनके पुत्र एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है।

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने पहले 4 दिसंबर को ही आरोप तय करने का फैसला टाल दिया था और इसके बाद मामला 8 दिसंबर के लिए सूचीबद्ध किया गया था। फिर निर्णय को आगे बढ़ाते हुए अगली सुनवाई की तारीख 10 दिसंबर निर्धारित की गई।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन

Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर

Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश

Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू

Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां

Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग

Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा

Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच

Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना

Sep 03, 2026, 5:24:00 PM