पवन सिंह की घर वापसी पर बोले कुशवाहा– लोकसभा में बंटे वोट, अब मगध-शाहाबाद में एनडीए की होगी जीत

आरएलएम चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह की भाजपा में वापसी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में वोटों का बंटवारा होने से एनडीए को नुकसान हुआ था, मगर विधानसभा में मगध और शाहाबाद में हमारी जीत होगी।

Upendar Kushwaha

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। पवन सिंह की इस घर वापसी में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। गौरतलब है कि पिछले लोकसभा चुनाव में दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोकी थी।

पवन सिंह की री-एंट्री पर उपेंद्र कुशवाहा का बयान भी सामने आया है। उन्होंने साफ कहा कि अभिनेता पवन सिंह के एनडीए में शामिल होने से गठबंधन को निश्चित रूप से बड़ा लाभ मिलेगा। कुशवाहा ने याद दिलाया कि बीते लोकसभा चुनाव में वोटों का बंटवारा हुआ था और इसी कारण कई सीटों पर अप्रत्याशित नतीजे आए थे। लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव में एनडीए का मकसद वोटों के विभाजन को रोकना है।

कुशवाहा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए एनडीए लगातार मजबूत रणनीति बना रहा है और हाल की तमाम राजनीतिक गतिविधियां उसी रणनीति का हिस्सा हैं। पवन सिंह की सक्रियता और उनकी लोकप्रियता से शाहाबाद और मगध जैसे क्षेत्रों में एनडीए की पकड़ और भी मजबूत होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि पवन सिंह हमेशा गठबंधन की हक की बात करते हैं और उनके जुड़ने से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा हुआ है। व्यक्तिगत टिप्पणी से बचते हुए कुशवाहा ने इतना जरूर कहा कि यह घर वापसी एनडीए के लिए शुभ संकेत है और इससे संगठनात्मक स्तर पर भी पार्टी को मजबूती मिलेगी

Trending News

मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 10:01:00 AM
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
Oct 18, 2026, 9:30:00 AM
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
Oct 18, 2026, 9:26:00 AM
हैदरनगर के दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण
हैदरनगर के दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण
Oct 18, 2026, 9:15:00 AM
चोरी का विरोध करने पर मकान मालिक और बेटे को काटा दांत, आरोपी फरार
चोरी का विरोध करने पर मकान मालिक और बेटे को काटा दांत, आरोपी फरार
Oct 18, 2026, 8:54:00 AM
यूपी: पूजा पंडाल के बाहर वीडियो देख रहे लोगों को कार ने रौंदा, 3 की मौत, कई घायल
यूपी: पूजा पंडाल के बाहर वीडियो देख रहे लोगों को कार ने रौंदा, 3 की मौत, कई घायल
Oct 18, 2026, 8:44:00 AM
ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक का कहर, 13 लोगों की मौत
ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक का कहर, 13 लोगों की मौत
Oct 18, 2026, 8:36:00 AM