जेडीयू विधायक विभा देवी के छोटे बेटे की सड़क हादसे में मौत, पटना के मेदांता अस्पताल में तोड़ा दम

बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र अखिलेश कुमार यादव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई

जेडीयू विधायक विभा देवी के छोटे बेटे की सड़क हादसे में मौत, पटना के मेदांता अस्पताल में तोड़ा दम
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 20, 2026, 9:02:00 AM

बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र अखिलेश कुमार यादव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को वह नवादा में पथरा इंग्लिश में घर के पास ही थार चला रहे थे। इस बीच थार अनियंत्रित होकर पास में ही एक पेड़ से टकरा गई। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में परिजनों ने उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी देर रात मौत हो गई। राजबल्लभ यादव के दो पुत्र हैं। छोटे पुत्र की अचानक इस तरह मौत होने से राजबल्लभयादव के परिवार में मातम छा गया।

जानकारी मिल रही है कि अखिलेश कुमार का शव पटना से नवादा स्थित उनके पैतृक गांव पथर इंग्लिश लाया जा रहा है। उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। घर के सबसे छोटे बेटे की असामयिक मौत से विधायक विभा देवी और पूर्व मंत्री राजवल्लभ प्रसाद यादव का परिवार गहरे सदमे में है। पूरे नवादा जिले में शोक का माहौल बन गया है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई नेता राजवल्लभ यादव के घर पहुंचे हैं। राजवल्लभ यादव राजद सरकार में मंत्री थे। नाबालिग के साथ रेप के आरोप में उन्हें जेल जाना पड़ा।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, अखिलेश कुमार गुरुवार को एक हादसे में जख्मी हो गए थे। वह अपने आवास से कार (थार) लेकर निकले थे। इसी दौरान अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में गांव में ही एक पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में पूर्व मंत्री के छोटे बेटे अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया। लेकिन, काल को कुछ और मंजूर था। इलाज के दौरान अखिलेश की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। नवादा में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।

Trending News

नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
Jul 21, 2026, 7:15:00 PM
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार
Jul 21, 2026, 7:09:00 PM
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी,  4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण
Jul 21, 2026, 7:00:00 PM
सनकी पति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी
सनकी पति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी
Jul 21, 2026, 6:57:00 PM
SDM पोस्टिंग के नाम पर बड़ा खेल, मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने दबोचा, खुले कई राज
SDM पोस्टिंग के नाम पर बड़ा खेल, मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने दबोचा, खुले कई राज
Jul 21, 2026, 6:43:00 PM
पुणे और बिहार पुलिस के टालमटोल से परेशान पिता पहुंचा DGP के पास, 2 महीने से लापता है बेटा, जीरो FIR तक नहीं
पुणे और बिहार पुलिस के टालमटोल से परेशान पिता पहुंचा DGP के पास, 2 महीने से लापता है बेटा, जीरो FIR तक नहीं
Jul 21, 2026, 6:26:00 PM
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
Jul 21, 2026, 6:15:00 PM
'खान फ्रॉड है, इसे बिहार में घुसने न दें' पूर्व मंत्री नीरज बबलू के बयान पर NCP नेता का पलटवार, बताया धरोहर
'खान फ्रॉड है, इसे बिहार में घुसने न दें' पूर्व मंत्री नीरज बबलू के बयान पर NCP नेता का पलटवार, बताया धरोहर
Jul 21, 2026, 6:13:00 PM
भागलपुर: 'अनजान लिंक पर क्लिक न करें' अधिकारियों ने छात्रों को किया साइबर अपराध के प्रति जागरूक
भागलपुर: 'अनजान लिंक पर क्लिक न करें' अधिकारियों ने छात्रों को किया साइबर अपराध के प्रति जागरूक
Jul 21, 2026, 5:56:00 PM
JSSC TGT नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट सख्त, सभी LPA की होगी संयुक्त सुनवाई
JSSC TGT नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट सख्त, सभी LPA की होगी संयुक्त सुनवाई
Jul 21, 2026, 5:53:00 PM