जनसुराज के खिलाफ पटना में लगे पोस्टर, प्रशांत किशोर को बताया चारा चोर से भी बड़ा चोर

पटना की सड़क पर जनसुराज और प्रशांत किशोर के खिलाफ पोस्टर लगा है। पोस्टर में प्रशांत किशोर को चारा चोर से भी बड़ा चोर बताया गया है। साथ ही लिखा- भ्रष्टाचारी, अपराधी और दुराचारी का गढ़ है जनसुराज।

प्रशांत किशोर

पटना की राजनीति इन दिनों एक बार फिर पोस्टर वार की जद में आ गई है। राजधानी की सड़कों पर लगे नए पोस्टर ने माहौल गर्मा दिया है। ये पोस्टर जनसुराज और इसके संस्थापक प्रशांत किशोर को सीधे निशाने पर लेते हैं। पोस्टर में बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा गया है—“चारा चोर से भी बड़ा चोर प्रशांत किशोर”। यहीं नहीं, जनसुराज को “भ्रष्टाचारी, अपराधी और दुराचारी का गढ़” बताते हुए गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।

पोस्टर में यह दावा किया गया है कि जनता से चंदे के नाम पर ठगे गए 32 करोड़ रुपये से पाटलिपुत्र कॉलोनी में जमीन खरीदी गई है। पोस्टर में प्रशांत किशोर के साथ दो अन्य नेताओं की भी तस्वीरें छपी हैं। इनमें रामबली चंद्रवंशी को “अप्राकृतिक दुराचार का आरोपी” और किशोर मुन्ना को “अपराधी” बताया गया है।

चौंकाने वाली बात यह है कि ये पोस्टर बीजेपी ऑफिस के नजदीक लगाए गए हैं। लेकिन अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि इन पोस्टरों को किसने और किस मकसद से लगाया। राजनीतिक गलियारे में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। एक ओर, इसे विपक्ष द्वारा जनसुराज और प्रशांत किशोर की बढ़ती राजनीतिक सक्रियता को रोकने की कोशिश बताया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर, इसे पटना में पोस्टर पॉलिटिक्स का नया एपिसोड माना जा रहा है।

कुल मिलाकर, पटना में लगे इन पोस्टरों ने न सिर्फ जनसुराज बल्कि बिहार की सियासत को एक बार फिर विवाद और आरोप-प्रत्यारोप की आग में झोंक दिया है। अब देखना होगा कि इस पूरे मामले पर प्रशांत किशोर और जनसुराज की तरफ से क्या प्रतिक्रिया आती है।

Trending News

अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 10:01:00 AM
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
Oct 18, 2026, 9:30:00 AM
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
Oct 18, 2026, 9:26:00 AM
हैदरनगर के दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण
हैदरनगर के दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण
Oct 18, 2026, 9:15:00 AM
चोरी का विरोध करने पर मकान मालिक और बेटे को काटा दांत, आरोपी फरार
चोरी का विरोध करने पर मकान मालिक और बेटे को काटा दांत, आरोपी फरार
Oct 18, 2026, 8:54:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 8:44:00 AM
यूपी: पूजा पंडाल के बाहर वीडियो देख रहे लोगों को कार ने रौंदा, 3 की मौत, कई घायल
यूपी: पूजा पंडाल के बाहर वीडियो देख रहे लोगों को कार ने रौंदा, 3 की मौत, कई घायल
Oct 18, 2026, 8:44:00 AM
ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक का कहर, 13 लोगों की मौत
ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक का कहर, 13 लोगों की मौत
Oct 18, 2026, 8:36:00 AM
मिलावटी पनीर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1420 किलोग्राम  मिलावटी पनीर जब्त
मिलावटी पनीर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1420 किलोग्राम मिलावटी पनीर जब्त
Oct 18, 2026, 8:25:00 AM
पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा में दर्दनाक हादसा, 17 की मौत, दर्जनों घायल, राहत व बचाव कार्य जारी
पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा में दर्दनाक हादसा, 17 की मौत, दर्जनों घायल, राहत व बचाव कार्य जारी
Oct 17, 2026, 11:01:00 PM