इंदौर में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक कार में लगी आग, किशनगंज के 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। बुधवार तड़के करीब 4 बजे बंगाली चौराहे के पास स्थित ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में एक भीषण आग लग गई

किशनगंज में हादसा

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। बुधवार तड़के करीब 4 बजे बंगाली चौराहे के पास स्थित ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में एक भीषण आग लग गई, जिसमें किशनगंज के 6 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, एक इलेक्ट्रिक कार घर के बाहर चार्जिंग पर लगी हुई थी। इसी दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास के तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

आग इतनी तेजी से फैली कि घर के अंदर सो रहे लोगों को संभलने या बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। इस भीषण हादसे में एक बड़े कॉस्मेटिक कारोबारी समेत कुल 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

मृतकों की पहचान किशनगंज निवासी विजय सेठिया (65), छोटू सेठिया (22), सुमन (60), मनोज (65), सिमरन (30) और राशि सेठिया (12) के रूप में हुई है। सभी एक ही इलाके के रहने वाले थे और इस हादसे ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, पुगलिया परिवार के घर के बाहर इलेक्ट्रिक कार को रात में चार्जिंग पर लगाया गया था। सुबह करीब 4 बजे चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग भड़क उठी।

आग ने जल्द ही घर के अंदर रखे गैस सिलेंडरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद एक के बाद एक जोरदार धमाके होने लगे। धमाकों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि मकान का एक हिस्सा भी ढह गया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने की कोशिश जारी है। यह घटना इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा और सतर्कता को लेकर भी कई गंभीर सवाल खड़े करती है।

Trending News

ठण्डारडीह कांड: भडके पूर्व मंत्री बाटूल, बोले, कानून हाथ में लेना संविधान का उल्लंघन, दोषियों की हो गिरफ्तारी
ठण्डारडीह कांड: भडके पूर्व मंत्री बाटूल, बोले, कानून हाथ में लेना संविधान का उल्लंघन, दोषियों की हो गिरफ्तारी
Aug 26, 2026, 6:27:00 AM
साहब! खेत से चोरी हो गई 5 लाख की मिट्टी'-कटेया थाने से निराशा मिलने पर SP की चौखट पर पहुंचा फरियादी
साहब! खेत से चोरी हो गई 5 लाख की मिट्टी'-कटेया थाने से निराशा मिलने पर SP की चौखट पर पहुंचा फरियादी
Aug 25, 2026, 9:42:00 PM
30 साल बाद आया फैसला, गोपालगंज के बहुचर्चित जयप्रकाश मिश्रा हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद
30 साल बाद आया फैसला, गोपालगंज के बहुचर्चित जयप्रकाश मिश्रा हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद
Aug 25, 2026, 6:46:00 PM
पटना: कायाकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बुद्धा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
पटना: कायाकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बुद्धा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
Aug 25, 2026, 6:31:00 PM
'अटल वयो अभ्युदय योजना' वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए बड़ी पहल
'अटल वयो अभ्युदय योजना' वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए बड़ी पहल
Aug 25, 2026, 6:10:00 PM
राष्ट्रीय सूचना एवं जनसंपर्क सचिव सम्मेलन में बिहार की भागीदारी,  केंद्र-राज्य समन्वय बढ़ाने पर हुआ मंथन
राष्ट्रीय सूचना एवं जनसंपर्क सचिव सम्मेलन में बिहार की भागीदारी, केंद्र-राज्य समन्वय बढ़ाने पर हुआ मंथन
Aug 25, 2026, 5:50:00 PM
आठ अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, डीएम समेत गणमान्य व्यक्तियों ने सर्वोच्च बलिदान को किया याद
आठ अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, डीएम समेत गणमान्य व्यक्तियों ने सर्वोच्च बलिदान को किया याद
Aug 25, 2026, 5:27:00 PM
बेतिया में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन, पीएम मोदी वर्चुअल युवाओं से करेंगे संवाद
बेतिया में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन, पीएम मोदी वर्चुअल युवाओं से करेंगे संवाद
Aug 25, 2026, 4:39:00 PM
गुम और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी को लेकर बड़ी कार्रवाई, 78 फोन सौंपा गया
गुम और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी को लेकर बड़ी कार्रवाई, 78 फोन सौंपा गया
Aug 25, 2026, 4:15:00 PM
बिहार पंचायत चुनाव में आरक्षण पर पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुखिया चुनाव को लेकर साफ हुई तस्वीर
बिहार पंचायत चुनाव में आरक्षण पर पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुखिया चुनाव को लेकर साफ हुई तस्वीर
Aug 25, 2026, 3:59:00 PM